{"_id":"5c29ed07bdec2256a7705ad1","slug":"people-who-want-visa-can-visit-at-this-500-year-old-hyderabad-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा चाहिए? तो दर्शन करने इस 500 साल पुराने मंदिर में आइए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीजा चाहिए? तो दर्शन करने इस 500 साल पुराने मंदिर में आइए
Mon, 31 Dec 2018 03:48 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 31 Dec 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
visa temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन हम अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखते हैं जो वीजा न मिलने के कारण परेशान रहते हैं। ऐसा होने से उनका विदेश में नौकरी करने का सपना भी टूट जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन करके आपकी वीजा की मनोकामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
ये मंदिर तेलंगाना के हैदराबाद से 40 किमी की दूरी पर उस्मान सागर के तट पर स्थित है। यूं तो इस मंदिर का नाम चिल्कुर बालाजी मंदिर है लेकिन इसे वीजा वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ये मंदिर 500 साल पुराना है। जहां वेंकटेश्वर बालाजी की मूर्ति स्थापित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान वेंकटेश्वर के भक्त काफी दूर से पैदल चलकर आते थे। इसी दौरान एक दिन भगवान उनके सपने में आए और कहा कि वह उनके घर के पास एक जंगल में ही रहते हैं।
विज्ञापन
भक्त ने जब जंगल की भूमि में खुदाई की तो उसे श्रीदेव और भूदेव की मूर्तियां मिलीं। जिन लोगों को विदेश यात्रा करनी हो और वीजा न मिले वो लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले लोग 108 परिक्रमा लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने के बाद उनकी वीजा की मनोकामना पूरी हो जाती है।