फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar

Nitish Kumar: CM की उम्र, जाति और पत्नी को सर्च कर रहे हैं लोग, जानें नीतीश से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब

Tue, 16 Aug 2022 10:15 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: जयदेव सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

नीतीश कुमार की जन्मतिथि क्या है? नीतीश की उम्र कितनी है? नीतीश की पत्नी का क्या नाम है? नीतीश की जाति क्या है? नीतीश से जुड़े इस तरह के सवालों के जवाब इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की कैबिनेट आज शपथ लेगी। राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। नए मंत्रिमंडल में एक बार फिर से तेजस्वी यादव के बड़े भाई और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को भी जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक कुल 30 विधायक और एमएलसी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजद कोटे से 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे पहले नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीते बुधवार को शपथ ली थी। 

विज्ञापन

  
शपथ ग्रहण के बाद से ही नीतीश कुमार के बारे में कई जानकारियां लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। गूगल पर नीतीश की निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों को सर्च किया जा रहा है। जैसे- नीतीश कुमार की जन्मतिथि क्या है? नीतीश की उम्र कितनी है? नीतीश की पत्नी का क्या नाम है? नीतीश का परिवार? नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं? यहां तक की नीतीश की जाति भी लोग जानना चाहते हैं। आइये जानते हैं इन सभी सवालों का जवाब और साथ ही जानिए नीतीश के परिवार के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन

People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar
नीतीश कुमार। - फोटो : Amar Ujala

नीतीश कुमार की जन्मतिथि क्या है? नीतीश की उम्र कितनी है?

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र 71 साल है। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नीतीश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने लगे। इसी बीच जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए। 

People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश की पत्नी का क्या नाम है?  

नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू बिहार में सरकारी स्कूल टीचर थीं। खुद मंजू ने भी इंजीनियरिंग की थी। वहीं, नीतीश कुमार की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है। मंजू और नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने बीआईटी से इंजीनियरिंग की है। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं। निशांत खुद कह चुके हैं कि वो कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे।

विज्ञापन

People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar
नीतीश कुमार का परिवार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश के परिवार में और कौन-कौन है?

नीतीश कुमार के परिवार में पांच भाई-बहन हैं। नीतीश के बड़े भाई सतीश कुमार किसान हैं। इसके अलावा नीतीश की तीन छोटी बहनें उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी हैं। सतीश की तरह बहनें भी राजनीति से दूर हैं। नीतीश के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि नीतीश ने राजनीतिक संसाधनों से परिवार को हमेशा दूर रखा है।

People want to know age, caste and wife name of Nitish Kumar
तेजस्वी और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

 पहला चुनाव हारे, अब आठ बार के मुख्यमंत्री

  • नीतीश ने पहली बार 1977 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1985 में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1987 में लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • 1989 में बिहार की बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। अप्रैल 1990 से नवंबर 1990 तक केंद्रीय कृषि और सहकारिता मंत्री रहे। 1991 में दूसरी बार सांसद चुने गए।  
  • 1995 में बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की शुरुआत की। तब चुनाव में उनकी पार्टी केवल छह सीटें ही जीत सकी थी।  
  • 1996 में लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री रहे। 
  • दो अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश के रेल मंत्री रहते हुए ही टिकटों की तत्काल बुकिंग की सुविधा शुरू की गई थी।  
  • मार्च 2000 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, केवल सात दिनों तक ही उनका कार्यकाल रहा। इसके बाद 2005, 2010, 2013, 2015, 2017, 2020 में और 2022 में आठवीं बार मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed