फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People should beware of step brothers spreading rumours about Ladki Bahin Shinde targets Opposition

Maharashtra: ‘लाड़की बहिन योजना पर सवाल उठाने वाले सौतेले भाइयों से सावधान’, सीएम शिंदे का विपक्ष पर पलटवार

Sat, 10 Aug 2024 10:22 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 10 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर लाड़की बहिन योजना के बारे में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। एकनाथ शिंदे ने कहा, जनता को ऐसे ‘सौतेले भाईयों’ से सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
People should beware of step brothers spreading rumours about Ladki Bahin Shinde targets Opposition
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में राज्य में लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। हालांकि, विपक्ष द्वारा लगातार इस योजना पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर इस योजना के बारे में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। एकनाथ शिंदे ने कहा, जनता को ऐसे ‘सौतेले भाईयों’ से सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


‘हम जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं’
अपने गृह क्षेत्र ठाणे में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार चुनाव नहीं बल्कि जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए काम करती है। आपको बता दें कि इस वर्ष अक्तूबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आयोजित होने की संभावना है। कुछ महीने पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन’ योजना की शुरुआत की थी। इसका सही मायनों में अर्थ है, ‘मुख्यमंत्री की प्यारी बहिन योजना।’ इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन


‘ऐसे सौतेले भाइयों से सावधान रहें’
सीएम एकनाथ शिंदे ने लाड़की बहिन योजना पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जनता और खासतौर पर राज्य की महिलाओं को ऐसे सौतेले भाइयों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो लाड़की बहिन योजना के बारे में सवाल उठा रहे हैं। अब तक मेरी सिर्फ एक बहिन थी लेकिन अब मुझे राज्य की लाखों बहिनें मिल गईं हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम चुनाव को ध्यान में रखकर काम नहीं कर रहे। हमारा लक्ष्य है कि राज्य के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अगस्त को जारी की जाएगी पहली किस्त
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने लाड़की बहिन योजना के क्रियान्वयन के लिए 45,000 करोड़ का प्रावधान रखा है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह योजना भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 17 अगस्त को योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों को पहली किस्त पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed