फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people ran out of home after two earthquakes shrinks north India in early morning

भूकंप के दो झटकों से हिल गया उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में दहशत 

Fri, 02 Jun 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 02 Jun 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
people ran out of home after two earthquakes shrinks north India in early morning

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली-एनसीआर, वेस्ट यूपी, हरियाणा और राजस्थान के झुंझुंनू में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 4.7 की तीव्रता से आए भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 5 घंटों में भूकंप के दो झटकों ने हरियाणा को दहला दिया। झटके इतने तेज थे कि कई स्‍थानों पर लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर को दौड़ पड़े। शुक्रवार सुबह करीब 4:26 बजे रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, लोग गहरी नींद में थे कि सुबह साढ़े बजे के करीब भूकंप के झटकों से दहल गए। झटके इतने तेज थे कि पंखे, खिड़की-दरवाजे और सब चीजें हिलने लगीं। यह देखकर लोग घबरा गए और दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दहशत से निकले ही थे कि सवेरे सवा 8 बजे के करीब फिर से भूकंप आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू सहित कई क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस हुए। झुंझुंनू शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहश्त दिखी। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में कंपन महसूस हुए व पंखा आदि सामान हिलने लगा तो अहसास हुए कि भूकंप आया है। हालांकि जानकारी के अनुसार कहीं से जान—माल के नुकसान की कोई

खबर नहीं है।

वेस्ट यूपी में शुक्रवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:00 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं शामली में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि महसूस कर कई परिवार अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए। आपको बता दें कि ये रमजान का महीना चल रहा है और आज सुबह जब लोग नमाज के लिए उठे तो उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed