{"_id":"5749d9394f1c1be849690e89","slug":"people-must-analyze-work-of-the-selected-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की उपलब्धियों को गिनाने में लग जाएगा हफ्ता: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो साल की उपलब्धियों को गिनाने में लग जाएगा हफ्ता: मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 11:52 PM IST
सार
- सरकार ने घोटालों पर लगाम लगाकर 36000 हजार करोड़ का लीकेज रोका
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान समय की मांग है
विज्ञापन
पीएम मोदी भ्ााष्ाण्ा देते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर शनिवार को ‘एक नई सुबह’मेगा शो आयोजित किया गया। इस कार्य्रकम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले की सरकार ने दो साल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं उनका बखान करने में एक हफ्ते का समय लग जाएगा। लेकिन मैं संतोष के साथ आपके सामने खड़ा हूं।
विज्ञापन
हमारी सरकार ने घोटालों पर लगाम लगाकर 36000 हजार करोड़ का लीकेज रोका है। एलपीजी की जनता तक पहुंच पर पीएम बोले की तीन साल में पांच करोड़ परिवारों तक रसोई गैस पहुंच जाएगी। हमनें अफसरशाही पर लगाम लगाने की कोशिश की है। हम जनता की उम्मीदों के अनुसार कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं और हम भरोसा दिलाते हैं कि पिछली सरकारों की तरह उन्हें निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व ‘एक नई सुबह’ नाम के इस कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को लेकर अमिताभ ने बेबाकी से अपनी बात रखी। संस्कृत के श्लोक का जिक्र करते हुए अमिताभ ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यताओं में भी महिलाओं को सबसे महत्वपूर्ण जगह दी गई है। सरस्वती को ज्ञान का, लक्ष्मी को धन जबकि दुर्गा व काली को शक्ति का प्रतीक माना गया है। 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान समय की मांग है। लड़कियों को अवसर दिया जाए और बेहतर शिक्षा दी जाए ताकि वे जीवन में अहम भूमिका निभाने में सक्षम हो सकें। समाज में स्त्री-पुरुष के बीच फर्क मिटाने की जरूरत है।
कार्यक्रम ‘एक नई सुबह’ में अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार और सरकार के शीर्ष मंत्री भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य मंत्रियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पांच घंटे के इस कार्यक्रम का देशभर में दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किरेन रिजिजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर और बाबुल सुप्रियो जैसे सरकार के युवा मंत्रियों ने ‘नया विजन, नया इंडिया’ के साथ की।
कार्यक्रम में बॉलीवुड से विद्या बालन, रवीना टंडन, आर माधवन समेत कई हस्तियां थीं, जबकि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, मेनका गांधी, नजमा हेपतुल्ला, रामविलास पासवान, उमा भारती, हरसिमरत कौर बादल और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।