{"_id":"5c55e7b0bdec22271a77b6eb","slug":"pension-scheme-approved-for-senior-journalists-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना स्वीकृत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना स्वीकृत
Sun, 03 Feb 2019 12:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी। इस संबंध में जारी सरकार आदेश के अनुसार पेंशन योजना को ‘आचार्य बालशास्त्री जंभेकर सन्मान योजना’ नाम दिया गया है। यह ‘शंकरराव चवाण सुवर्णा महोत्सवी पत्रकार कल्याण निधि’ द्वारा लागू की जाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 15 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया था।
विज्ञापन
इसके तहत अखबारों व अन्य मीडिया के वर्किंग जर्नलिस्ट, फोटोग्राफर, संपादक सहित स्वतंत्र पत्रकार पेंशन पाने के योग्य होंगे जिनकी उम्र 60 वर्ष या अधिक हो चुकी है और वे इस पेशे में 30 वर्ष पूरे कर चुके हों।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकारों के लिए दस वर्ष से अधिस्वीकृत होने के साथ यह भी जरूरी होगा कि पत्रकारिता के अलावा उनकी आय का अन्य कोई स्रोत नहीं हो और वे कर्मचारी भविष्य निधि के अलावा कहीं से भी पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हों। एक शर्त यह भी है कि पेंशन के लिए आवेदन करने वाले को आयकर दाता नहीं होना चाहिए। पेंशन संबंधित पत्रकार के जीवित रहने तक ही दी जाएगी।
विज्ञापन