फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pegasus raw: BJP Sambit patra hits out at Rahul Gandhi

भाजपा का पलटवार: संबित पात्रा बोले- भ्रम और राहुल का गहरा रिश्ता, झूठ बोलना उनकी पुरानी आदत

Wed, 27 Oct 2021 06:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 27 Oct 2021 06:56 PM IST
सार

पेगासस जासूसी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच वार-पलटवार का खेल हो रहा है। 

विज्ञापन
Pegasus raw: BJP Sambit patra hits out at Rahul Gandhi
भाजपा नेता संबित पात्रा (file photo) - फोटो : Twitter@Bjp live

विस्तार

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ गया है। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार और भाजपा को घेरा, फिर भाजपा की तरफ से संबित पात्रा ने पलटवार किया। उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बार-बार झूठ दोहराते हैं। 

विज्ञापन


भ्रम और राहुल गांधी का गहरा रिश्ता
पात्रा ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय को लेकर राहुल गांधी ने फिर उन्हीं शब्दों का उच्चारण किया, जो वो हमेशा करते हैं। भ्रम और राहुल गांधी का गहरा रिश्ता रहा है। झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ये राहुल गांधी की आदत रही है। 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि सरकार के हलफनामे के मुताबिक, विशेषज्ञ कमेटी इस मामले की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज ये कमेटी बनी है और मामले की जांच करेगी। भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी तरह विश्वास रखती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये फैसला 
पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। इसके तहत शीर्ष अदालत ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन कर दिया। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन करेंगे। इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक जोशी और डॉ. संदीप ओबेरॉय (तकनीकी विशेषज्ञ) कमेटी के अन्य सदस्य होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को आरोपों की पूरी तरह से जांच करने और अदालत के समक्ष रिपोर्ट पेश करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है।



सच्चाई की जांच के लिए कमेटी का गठन: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पेगासस की सच्चाई की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निजता के अधिकार के उल्लंघन की जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत के नागरिकों की निगरानी में विदेशी एजेंसी की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed