{"_id":"5ee5be19c73760024d24df40","slug":"peace-increased-in-81-countries-including-india-peace-reduced-in-80-countries-in-coronavirus-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत समेत दुनिया के 81 देशों में बढ़ी शांति, सीएए पर प्रदर्शन न होता तो मजबूत होती स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत समेत दुनिया के 81 देशों में बढ़ी शांति, सीएए पर प्रदर्शन न होता तो मजबूत होती स्थिति
Sun, 14 Jun 2020 11:36 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत समेत दुनिया के 81 देशों में शांति बढ़ी है। इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस की हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि दुनिया के 80 देशों में शांति में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में शांति बढ़ रही है।
विज्ञापन
शांति के मामले में भारत 163 देशों में 139वें नंबर पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अगर देश में ज्यादा हंगामा नहीं हुआ होता, तो भारत की स्थिति में और सुधार हो सकता था।
विज्ञापन
भारत में विभिन्न राजनीतिक, जातीय और धार्मिक समूहों के बीच तनाव देश में शांति के लिए खतरा पैदा करने वाला है। भारत के बारे में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति के प्रयासों में भारत की भूमिका बढ़ी है।
विज्ञापन
साथ ही दुनियाभर में जारी हथियारों की होड़ के बीच सेना पर होने वाले खर्च में कमी सराहनीय है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में आइसलैंड लगातार आठवीं बार सबसे शांत देश रहा है। शीर्ष पांच देशों में यूरोप से सिर्फ ऑस्ट्रिया शामिल है।