{"_id":"5fc225e18ebc3e5fa477ce55","slug":"pawan-kumar-bansal-will-take-over-the-post-of-congress-treasurer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन कुमार बंसल संभालेंगे कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद, लेंगे अहमद पटेल की जगह!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवन कुमार बंसल संभालेंगे कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद, लेंगे अहमद पटेल की जगह!
Sat, 28 Nov 2020 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 28 Nov 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
पवन बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने अपने दिवंगत संकटमोचक नेता और कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के दायित्व को वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को सौंपा है। शांत, सौम्य रहने वाले पवन कुमार बंसल तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से बंसल राजनीति के नेपथ्य में थे, लेकिन इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका कद फिर फ्रंट लाइन में आ गया है।
विज्ञापन
72 साल के पवन कुमार बंसल 10वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में भी रहे हैं। वह केंद्रीय रेल मंत्री भी बने थे, लेकिन उनके भतीजे विवेक सिंगला के ऊपर रिश्वतखोरी का आरोप लगने के बाद 3 मई 2013 को पद से इसस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन