{"_id":"63f458592ea321e2550d7b84","slug":"pawan-khera-remark-on-pm-modi-father-assam-cm-himanta-biswa-sarma-said-he-make-no-mistake-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Khera Row: पीएम मोदी पर पवन खेड़ा के बयान पर विवाद जारी, असम के मुख्यमंत्री बोले- मैंने कोई गलती नहीं की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pawan Khera Row: पीएम मोदी पर पवन खेड़ा के बयान पर विवाद जारी, असम के मुख्यमंत्री बोले- मैंने कोई गलती नहीं की
Thu, 23 Feb 2023 02:53 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:53 PM IST
सार
एफआईआर भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया है और प्रधानमंत्री के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
विस्तार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान पर जारी विवाद थम नहीं रहा है। भाजपा नेता लगातार पवन खेड़ा और कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी पवन खेड़ा के बयान पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसे बयानों के लिए देश कभी भी कांग्रेस नेताओं को माफ नहीं करेगा। सरमा ने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की। माना जा रहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर यह बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि पवन खेड़ा के प्रधानमंत्री पर दिए बयान के चलते उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया है और प्रधानमंत्री के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पवन खेड़ा के बयान पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गौतम अदाणी और हिंडनबर्ग मामले पर तंज कसते हुए पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा प्रधानमंत्री का पूरा नाम बोलते हुए उनके पिता का गलत नाम बोल गए। गलती सुधारी भी, लेकिन बाद में फिर गलत नाम लेकर उन पर तंज कस दिया।
विज्ञापन
पवन खेड़ा के बयान पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी निशाना साधा और ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को निशाना बना रही है और अब उनके दिवंगत पिता को भी नहीं छोड़ रही है।