फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Kalyan Jana Sena Party has announced alliance with Bharatiya Janata Party in Andhra Pradesh

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की

Thu, 16 Jan 2020 05:51 PM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan Jana Sena Party has announced alliance with Bharatiya Janata Party in Andhra Pradesh
Pawan Kalyan - फोटो : ANI

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की है। पवन कल्याण ने पार्टी के साथ बैठक के बाद गुरुवार को यह घोषणा की। भाजपा आंध्र प्रदेश के सह-प्रभारी एस देवधर ने कहा कि जन सेना ने बिना किसी शर्त के भाजपा के साथ गठबंधन किया है। सीट साझा करने पर उन्होंने कहा है कि वे भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय से होंगे और उनकी कोई मांग नहीं है।  देवधर ने आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों के फैसले के खिलाफ भाजपा और जन सेना पार्टी एक साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि मैं मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास करता हूं। अन्य धर्म दलों के विपरीत, जहां वे केवल क्षेत्रीय संभावनाओं के बारे में सोचते हैं, जन सेना राष्ट्रीय अखंडता के बारे में सोचती है। हम भाजपा की विचारधारा, देशभक्ति, राष्ट्रवाद और मोदी जी के विकासवादी दृष्टिकोण से जुड़े हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने 13 जनवरी को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उसी वक्त से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में गठबंधन कर सकती हैं।


पवन ने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नदेंदला मनोहर के साथ नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की थी और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई थी। उस दौरान पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य और वहां गठबंधन करने की आवश्यकता पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed