{"_id":"5eefc7882ddcfc5fe33ae4db","slug":"patients-with-abnormal-symptoms-of-corona-are-increasing-in-kolkata-bengal-government-s-increased-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में बढ़ रहे हैं कोरोना के असामान्य लक्षण वाले मरीज, बंगाल सरकार की बढ़ी चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में बढ़ रहे हैं कोरोना के असामान्य लक्षण वाले मरीज, बंगाल सरकार की बढ़ी चिंता
Mon, 22 Jun 2020 02:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना के असामान्य लक्षणों वाले नए मरीजों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में ऐसे लक्षणों का जिक्र किया था। अब कोलकाता में ऐसे लक्षणों वाले मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस बीच, शनिवार को यहां संक्रमण के 441 नए मामले सामने आए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई। इससे मृतकों की तादाद बढ़ कर 540 तक पहुंच गई है। जबकि, कुल संक्रमितों की तादाद 13,500 हो गई है। लेकिन सरकार के लिए राहत की बात यह है कि बीते 24 घटों के दौरान 652 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से असामान्य लक्षणों वाले मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इनमें मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द, शरीर पर चकते, नाक बंद होना, डायरिया, स्वाद और गंध महसूस नहीं होना जैसे लक्षण सामने आए हैं। यह चिंता की बात है। इन मरीजों में कोविड-19 के पारंपरिक लक्षण नहीं हैं। फिलहाल कोलकाता में रोजाना दस हजार लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन