{"_id":"57d55ee44f1c1ba90a3190ff","slug":"patanjali-will-launch-swadeshi-jeans-unit-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जींस बेचने की तैयारी में रामदेव, जल्द लगाएंगे यूनिट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में जींस बेचने की तैयारी में रामदेव, जल्द लगाएंगे यूनिट
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरू बाबा रामदेव की पतंजलि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतरने की तैयारी में हैं। हो सकता है कि भविष्य में उनके उत्पाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी मिलें। बाबा रामदेव का कहना है कि हमने बांग्लादेश और नेपाल में पातंजलि की यूनिट्स की स्थापना कर चुके हैं। हमारे उत्पादों को मध्य एशिया खासकर सऊदी अरब में अच्छा खासा पसंद किया जा रहा है। बाबा रामदेव ने कहा है कि हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अपनी यूनिट शुरू करना चाहते हैं अगर राजनीतिक तौर पर कोई समस्या नहीं आई तो जल्दी ही वहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में भी स्थापित होंगी पतंजलि यूनिट्स
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
जल्दी ही पतंजलि समूह टेक्सटाइल सेक्टर में अपने कदम रखने जा रहा है और स्वदेशी जींस बाजार में लाने की तैयारी में है। बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि के अंतर्गत वस्त्रों का निर्माण भी किया जाएगा, इस साल के अंत तक स्वदेशी जींस बाजार में आ जाएगी। यह फैसला युवाओं के बीच जींस की खासी मांग को देखकर किया गया है। इससे विदेशी कंपनियों की स्पर्धा भी बढ़ेगी।
विदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों नें भी पतंजलि की यूनिट्स स्थापित करने की योजना है। भविष्य में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। पतंजलि की सबसे बड़ी इकाई नागपुर में स्थापित की जा रही है यह हरिद्वार यूनिट से भी बड़ी है। इसका आकार 40 लाख वर्ग फुट होगा और इसके निर्माण में 1 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस योजना से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों नें भी पतंजलि की यूनिट्स स्थापित करने की योजना है। भविष्य में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। पतंजलि की सबसे बड़ी इकाई नागपुर में स्थापित की जा रही है यह हरिद्वार यूनिट से भी बड़ी है। इसका आकार 40 लाख वर्ग फुट होगा और इसके निर्माण में 1 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस योजना से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप और अफ्रीकी बाजार पर भी है नजर
बाबा रामदेव और सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ी हुई दाढ़ी और गेरुआ कपड़े में 'पतंजली' के ब्रांड अंबेस्डर रामदेव के ब्रांड की होर्डिंग देश के बाहर भी लग रहे हैं। वह बांग्लादेश और अफ्रीका में अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं। इसके बाद वह अपनी पहुंच यूरोप और अमेरिका तक बनाना चाहते हैं।
''द टेलिग्राफ'' के मुताबिक, रामदेव ने कहा कि कुछ फॉलोअर्स ने उनसे पूछा कि वह पतंजली योग के कपड़े क्यों नहीं ला रहे हैं? इसके बाद उन्हें फैशन ब्रांड का आइडिया आया। उन्होंने कहा कि यदि हम मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा प्रमोट की जा रही चीजों से अर्थव्यवस्था की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो उनसे हर स्तर पर मुकाबला करना होगा। इसके साथ फैशन बाजार में भी उतरना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि वह नेपाल के मार्केट में घुस गए हैं। बांग्लादेश के बाद उनका उद्देश्य अफ्रीका में प्रवेश करना है। वह सबसे पहले ऐसे विकासशील देश में कदम रखना चाहते हैं जहां का बाजार उनके अनुरूप है। इसके बाद स्टेप-2 में वह मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ लड़ाई में उतर आएंगे जो कि यूरोप और अमेरिका के विकसित बाजार में जगह बनाया है।