{"_id":"5d52af098ebc3e6cf035eae2","slug":"paswan-said-that-five-star-hotels-should-give-clearance-about-the-high-price-of-banana-and-eggs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचसितारा होटलों को केला और अंडे की ज्यादा कीमत वसूलने पर सफाई देनी चाहिए: पासवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांचसितारा होटलों को केला और अंडे की ज्यादा कीमत वसूलने पर सफाई देनी चाहिए: पासवान
Tue, 13 Aug 2019 06:16 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
रामविलास पासवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि केले और और अंडों जैसे खाद्य पदार्थों के लिए पांच सितारा होटल द्वारा अत्यधिक दाम वसूला जाना अनुचित व्यापार व्यवहार है और सरकार उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए हाल ही में बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत नियम और कानून बनाने के समय प्रावधान किए जाएंगे।
विज्ञापन
पासवान हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र कर रहे थे जिसमें अभिनेता राहुल बोस को चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में दो केले के लिए 442 रुपये का बिल भरना पड़ा था। एक और पांच सितारा होटल द्वारा दो उबले हुए अंडे के लिए 1,700 रुपये का बिल दिया गया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
पासवान ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में शिकायतें और खबरें हैं कि केले और अंडे जैसी वस्तुओं के लिए कुछ पांच सितारा होटलों द्वारा काफी ज्यादा पैसे वसूल किये गये हैं। यह एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे पांच सितारा होटल दो केले के लिए 442 रुपये और दो अंडों के लिए 1,700 रुपये का शुल्क ले सकते हैं, जबकि ये सामान खुले बाजार में बहुत सस्ती दरों पर बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
पासवान ने कहा कि उनका मंत्रालय संबंधित पांचसितारा होटलों से सफाई मांगेगा कि उन्होंने किस आधार पर उन्होंने ये शुल्क लगाया है। उन्होंने कहा कि हम दोहरे एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसी मामलों की जांच करने के लिए नियम बनाएगी जिसे हाल ही में संसद द्वारा पारित किया गया था।