{"_id":"5b96f403867a557e84648e2f","slug":"pastor-says-gay-marriage-will-cause-the-destruction-of-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के विनाश का कारण बनेगा समलैंगिक विवाह : पादरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समाज के विनाश का कारण बनेगा समलैंगिक विवाह : पादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Updated Tue, 11 Sep 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर रखे जाने के फैसले कुछ दिन बाद तमिलनाडु में एक पादरी ने सोमवार को एक अदालत परिसर में इसके खिलाफ नारे लगाए और दावा किया है कि एक ही लिंग के शख्स के साथ विवाह करने से प्राकृतिक आपदाएं पैदा होंगी।
विज्ञापन
पुलियाकुलम चर्च के फादर फेलिक्स जेबासिंह ने जिला अदालत परिसर में मौजूद लोगों से समलैंगिक विवाह का समर्थन न करने का आग्रह किया। पादरी ने कहा कि कोर्ट द्वारा सुनाए गए धारा-377 (आईपीसी) के फैसले को बिल्कुल भी समर्थन न दें। यीशु मसीह आ रहे हैं, उनका आगमन निकट है। पादरी ने चिल्लाते हुए कहा कि एक दिन इस तरह का विवाह समाज के कुल का विनाश का कारण बन जाएगा। (इनपुट : एजेंसी)
विज्ञापन