फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   passport rules will be changed, Police verification may be fast

बदलेंगे पासपोर्ट के नियम, आसान होगी पुलिस वेरिफिकेशन भी!

Mon, 07 Nov 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
passport rules will be changed, Police verification may be fast
पासपोर्ट नियम
पासपोर्ट बनवाने में आपको अब माता-पिता या पति सभी का नाम देना अनिवार्य नहीं होगा। अगर पासपोर्ट संबंधी नियमों में सुधार के लिए बनी समिति की सिफारिशों को मान लिया गया तो केवल मां के नाम और पते की जानकारी देने पर पासपोर्ट बन जाएगा। विदेश मंत्रालय अगर कमेटी के सुझाव मानता है तो पासपोर्ट बनवाने के लिए नियम आसान होंगे और पुलिस वेरिफिकेशन केवल 2 दिनों के भीतर ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

 
पासपोर्ट बनवाने में पुलिस वेरिफिकेशन काफी समय लेती है। महिलाओं की भी मांग थी कि पासपोर्ट आवेदन में पति के नाम की अनिवार्यता समाप्त की जाए। एक फैसले में दिल्ली हाई कोर्ट भी कह चुका है कि पासपोर्ट के आवेदन के लिए मां का नाम पर्याप्त होगा। आवेदन में पति या पिता की अनिवार्यता को कोर्ट ने गैरजरूरी बताया था। 
विज्ञापन


पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगी आसान 
पुलिस वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए विदेश मंत्रालय एम पासपोर्ट ऐप की शुरुआत की है। इस एप से पुलिस ऑफिसर आवेदक के घर से ही वेरिफिकेशन रिपोर्ट ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे वेरिफिकेशन में लगने वाला समय कम हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह व्यवस्था देशभर में लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन

passport rules will be changed, Police verification may be fast
पासपोर्ट नियम
जब आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगी तो पासपोर्ट ऑफिस से एक पीपीएफ फॉर्म सर्वर पर अपलोड कर दिया जाएगा। यह फॉर्म पुलिस वेरिफिकेशन के लिए तैयार माना जाएगा। पुलिस ऑफिसर सर्वर पर फॉर्म एक्सेस करेगा और वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगी। 

पुलिस ऑफिसर आवेदक की जानकारी वेरिफाइड कर ऑनलाइन ही जमा करेगा जो पासपोर्ट ऑफिस जाएगी। इससे पुलिस वेरिफिकेशन में लगने वाला समय अधिकतम एक सप्ताह या 2-3 दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी इस काम में करीब 21 दिन या महीनों भी लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed