फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers faced inconvenience due to cabin air conditioning system not working on IndiGo flight

Indigo: दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट के केबिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम में आई खराबी, यात्रियों ने किया हंगामा

Sat, 19 Apr 2025 11:27 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

दिल्ली से इंदौर जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5074 के केबिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शनिवार को खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस संबंध में इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। इस तरह की समस्याएं रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Passengers faced inconvenience due to cabin air conditioning system not working on IndiGo flight
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से इंदौर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को केबिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने एसी न चलने की वजह से एयरलाइन अधिकारियों से सवाल जवाब किए और हंगामा कर दिया। हालांकि, विमान के उड़ान भरने के बाद स्थिति में सुधार हुआ और एयर कंडीशनिंग सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


फ्लाइट संख्या 6E 5074 शनिवार सुबह दिल्ली से इंदौर के लिए जाने वाली थी। जब यात्री विमान में पहुंचे तो वहां उन्हें एयर कंडीशनिंग की समस्या के चलते असुविधा हुई। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह जब विमान जमीन पर था तो उसका एयर कंडीशनिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Puducherry: सीएम एन. रंगासामी के घर और होटलों में बम की झूठी धमकी, तीन घंटे की तलाशी के बाद निकला फर्जी मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता: इंडिगो
यात्रियों को असुविधा होने पर इंडिगो ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने कहा है कि हम ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हैं। इस तरह की समस्याओं को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं। एयरलाइन के अनुसार, एयर कंडीशनिंग सिस्टम जमीन पर प्रभावी नहीं था, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि, उड़ान भरने के बाद एयर कंडीशनिंग सिस्टम ठीक हो गया। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Polls: EVM में गड़बड़ी के आरोपों पर बवाल, निलंबित पुलिस अफसर के खिलाफ चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

यात्रियों की संख्या के बारे में नहीं मिली जानकारी
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, यह फ्लाइट A321 विमान से संचालित की गई थी। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed