फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger hoaxes bomb on Qatar Airways flight at Netaji Subhash Chandra Bose International Airport in West Ben

पश्चिम बंगाल: फ्लाइट में यात्री ने मचाया बम-बम का शोर, मचा हडकंप

Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
सार

यह मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे का है। जब लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले एक यात्री चिल्लाने लगा कि विमान में बम है। तुरंत यात्रियों को उतारा गया और डॉग स्क्वॉयड ने तलाशी ली। हालांकि उसमें कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
Passenger hoaxes bomb on Qatar Airways flight at Netaji Subhash Chandra Bose International Airport in West Ben
qatar airways

विस्तार

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कतर एयरवेज के एक विमान में सवार यात्री ने बम-बम चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, यह मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे का है। जब लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले एक यात्री चिल्लाने लगा कि विमान में बम है। तुरंत यात्रियों को उतारा गया और डॉग स्क्वॉयड ने तलाशी ली। सीआईएसएफ ने विमान की तलाशी शुरू की और उस युवक को उतारकर उससे पूछताछ की। वह कोई खास जवाब नहीं दे पाया। बता दें कि कोलकाता हवाई अड्डे से कतर एयरवेज का जहाज क्यूआर 541 दोहा जाने वाला था। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, जब युवक के पिता से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। चिल्लाने वाले यात्री की पहचान जॉन जावेद काजी के रूप में हुई है। यात्री ब्रिटिश नागरिक है। उसके पिता को भी बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दुर्लभ मानसिक विकार से पीड़ित है। दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गहन छानबीन पर भी ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed