{"_id":"5e4910f08ebc3ee5c31c2d61","slug":"passenger-fell-at-kolkata-airport-complaining-chest-pain-cisf-give-him-cpr-then-he-regain-senses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता एयरपोर्ट पर बेहोश हुआ एक यात्री, सीआईएसएफ ने इस तरह बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता एयरपोर्ट पर बेहोश हुआ एक यात्री, सीआईएसएफ ने इस तरह बचाई जान
Sun, 16 Feb 2020 03:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को सीपीआर देते सीआईएसएफ जवान
- फोटो : ANI
कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री सीने में दर्द की शिकायत करते हुए बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसकी मदद के लिए तुरंत सीआईएसएफ के जवान पहुंचे। सीआईएसएफ ने यात्री को सीपीआर दी गई जिसके बाद उसे होश आया। यात्री का नाम जे रॉयचौधरी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी सहायक महानिरीक्षक, हेमेंद्र सिंह ने कहा, 'जे रॉयचौधरी नाम के यात्री को गो एयर के विमान से बागडोगरा तक की यात्रा करनी थी। कोलकाता हवाई अड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के पास शनिवार करीब 11.30 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद नीचे गिर गए।'
विज्ञापन
Hemendra Singh, CISF: Sub Inspector Partha Bose rushed to the passenger&found that he was unconscious&his breathing was unstable. Bose gave cardiopulmonary resuscitation (CPR) to the passenger with the help of Inspector Shampa Karmakar. Thereafter, passenger regained his senses. https://t.co/yln7zmbjJq
— ANI (@ANI) February 16, 2020
विज्ञापन
हेमेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'सब इंस्पेक्टर पार्थ बोस तुरंत यात्री के पास पहुंचे और देखा की वह बेहोश पड़े हैं। वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे। जिसके बाद बोस ने उन्हें इंस्पेक्टर शंपा करमाकर की मदद से कार्डियोपल्मरी रिसससिटेशन (सीपीआर) दिया। इसके बाद यात्री को होश आया।'