फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger fell at kolkata airport complaining chest pain, cisf give him cpr then he regain senses

कोलकाता एयरपोर्ट पर बेहोश हुआ एक यात्री, सीआईएसएफ ने इस तरह बचाई जान

Sun, 16 Feb 2020 03:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Passenger fell at kolkata airport complaining chest pain, cisf give him cpr then he regain senses
कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को सीपीआर देते सीआईएसएफ जवान - फोटो : ANI

कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री सीने में दर्द की शिकायत करते हुए बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसकी मदद के लिए तुरंत सीआईएसएफ के जवान पहुंचे। सीआईएसएफ ने यात्री को सीपीआर दी गई जिसके बाद उसे होश आया। यात्री का नाम जे रॉयचौधरी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी सहायक महानिरीक्षक, हेमेंद्र सिंह ने कहा, 'जे रॉयचौधरी नाम के यात्री को गो एयर के विमान से बागडोगरा तक की यात्रा करनी थी। कोलकाता हवाई अड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के पास शनिवार करीब 11.30 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद नीचे गिर गए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेमेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'सब इंस्पेक्टर पार्थ बोस तुरंत यात्री के पास पहुंचे और देखा की वह बेहोश पड़े हैं। वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे। जिसके बाद बोस ने उन्हें इंस्पेक्टर शंपा करमाकर की मदद से कार्डियोपल्मरी रिसससिटेशन (सीपीआर) दिया। इसके बाद यात्री को होश आया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed