{"_id":"66b84966d9aaf058e205c756","slug":"passenger-asks-is-there-a-bomb-in-my-bag-at-kochi-airport-gets-arrested-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: 'क्या मेरे बैग में बम...', कोच्चि एयरपोर्ट पर CISF जवानों से बोला यात्री, मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Threat: 'क्या मेरे बैग में बम...', कोच्चि एयरपोर्ट पर CISF जवानों से बोला यात्री, मचा हड़कंप
Sun, 11 Aug 2024 10:47 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:47 AM IST
सार
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 682 के उड़ान भरने से पहले हुई। यह उड़ान कोच्चि से मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन
कोच्चि हवाईअड्डे पर अफरा तफरी
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के कोच्चि हवाईअड्डे पर आज सुबह अचानक से अफरा-तरफी मच गई। दरअसल, मुंबई जा रहे एक यात्री ने बम का जिक्र कर सुरक्षा कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए यात्री को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
यात्री की हुई पहचान
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 682 के उड़ान भरने से पहले हुई। यह उड़ान कोच्चि से मुंबई जा रही थी। बम की धमकी देने वाले यात्री की पहचान 42 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। उसने हवाई अड्डे पर एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (XBIS) चेकपॉइंट पर सीआईएसएफ के जवानों से पूछा कि 'क्या मेरे बैग में बम है'। इस पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सुरक्षा टीम आई हरकत में
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्पि में बताया गया कि प्री-एम्बार्केशन सुरक्षा जांच के दौरान यात्री मनोज कुमार ने सीआईएसएफ से पूछा कि क्या मेरे बैग में कोई बम है? इस बयान ने चिंता पैदा कर दी और हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम तुरंत हरकत में आ गई। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने यात्री के केबिन और चेक किए गए बैग की गहन जांच की। आवश्यक जांच पूरी करने के बाद उड़ान को तय समय पर रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए यात्री मनोज कुमार को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
बैग में सच में बम था या नहीं...
हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यात्री के बैग में सच में बम था या नहीं। आमतौर पर इस तरह के मामलों में बम होने की सूचना फर्जी निकलती रही हैं। पहले भी कई यात्रियों ने फ्लाइट और चेकिंग के दौरान इस तरह की धमकियां दी हैं, लेकिन जांच के दौरान उनके बैग से कुछ नहीं मिला है।