फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Party command should be in hands of youth: Digvijay Singh

युवा के हाथ में हो पार्टी की कमान : दिग्विजय सिंह

Sat, 21 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Party command should be in hands of youth: Digvijay Singh
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

असम और केरल में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में बयानयुद्ध का सिलसिला थम नहीं रहा है। पार्टी में बदलाव की बात कई कोनों से उठने लगी है लेकिन कोई नेता सोनिया परिवार पर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पांच राज्यों के चुनावों ने पार्टी के खिसकते जनाधार को रेखांकित किया। अब कांग्रेस के पास कर्नाटक के अलावा कोई बड़ा राज्य नहीं रह गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने असम चुनाव के बाद पार्टी में सर्जरी का मामला उठाए जाने पर कहा है कि सोनिया गांधी पार्टी की सक्षम नेता हैं। पार्टी नेतृत्व में बदलाव की कोई जरुरत नहीं है। एक जमाने में कमलनाथ ही राहुल गांधी को नेतृत्व सौंपने का मुद्दा उठाते रहे हैं। एक पार्टी में दो बास का मुद्दा भी कांग्रेसी दबी जुबान से उठाते रहे हैं। उधर सर्जरी का मुद्दा उठाने वाले दिग्विजय सिंह अब खुलकर युवा हाथों में कमान सौंपने की बात करने लगे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शशि थरुर ने भी युवा नेतृत्व की जरुरत पर जोर दिया था। दिग्विजय की तरह पार्टी का एक धड़ा मानता है कि उपाध्यक्ष के रूप में राहुल खुलकर फैसले नहीं ले पा रहे हैं। पुराने कांग्रेसी राहुल को अपनी टीम बनाने का अवसर नहीं  दे रहे । लिहाजा अब राहुल को अपने तरीके से पार्टी को आगे बढ़ाने का मौका देना चाहिए। उदर तीसरा धड़ा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस का भविष्य देखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed