विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस: PM मोदी ने पीड़ितों को किया याद, कहा- यह लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के मौके पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है वह अपना भविष्य बना सकता है और एक शक्तिशाली देश के तौर पर उभर सकता है।
विस्तार
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर हम उन लोगों को याद करते हैं जो विभाजन के दौरान प्रभावित हुए थे। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। विभाजन के दौरान कई लोग प्रभावित हुए, उन्हें अपना जीवन फिर से शुरू करना पड़ा। आज हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।"
On #PartitionHorrorsRemembranceDay, we recall the countless people who were impacted and greatly suffered due to the horrors of Partition. It is also a day to pay tributes to their courage, which illustrates the power of human resilience. A lot of those impacted by Partition went…
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2024
अमित शाह ने विभाजन से प्रभावित लोगों को याद किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के मौके पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन लाखों लोगों को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्हें विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी। कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग बेघर हो गए।" उन्होंने आगे कहा, "जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है वह अपना भविष्य बना सकता है और एक शक्तिशाली देश के तौर पर उभर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दिन को मनाना राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक मूलभूत अभ्यास है।"
On Partition Horrors Remembrance Day my homage to the millions who suffered inhumane pains, lost lives, turned homeless during this most hideous episode of our history.
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2024
Only a nation that remembers its history can build its future and emerge as a powerful entity. Observing this… pic.twitter.com/Re9uEmy0xB
2021 से मोदी सरकार मना रहीं विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस
बता दें कि मोदी सरकार 2021 से ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन उन लोगों को याद किया जाता है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। इसी दिन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान को एक मुस्लिम देश के रूप में बनाया गया था और 15 अगस्त को भारत को आजादी मिली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.