{"_id":"605107468ebc3eda731b98e4","slug":"parliamentry-committee-praised-galwan-valley-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव : संसदीय समिति ने कहा- गलवान के वीरों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन तनाव : संसदीय समिति ने कहा- गलवान के वीरों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी
Wed, 17 Mar 2021 04:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:45 AM IST
विज्ञापन
गलवान घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक
- फोटो : Amar Ujala
रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने मंगलवार को लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में कहा कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले वर्ष जून में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम और साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि भारत की सेना निस्संदेह ही राष्ट्र के हितों, संप्रभुता की रक्षा, क्षेत्रीय अखंडता तथा देश की एकता के लिए पूरी तरह से समर्पित है। सीमा के दोनों ओर मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर में, सेना ने चुनौतियों का सामना करने में महान साहस का परिचय दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस समिति के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 15 जून को गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारत के बीस जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
महीनों तक चुप्पी साधे रखने के बाद पिछले महीने चीन ने माना था कि झड़प में उसके पांच सैन्यकर्मी मारे गए थे। अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में चीन के लगभग 35 सैनिक हताहत हुए।