फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Minister Joshis allegation: Opposition ran away from discussion on inflation and Omicron, said this on Lakhimpur Kheri case

संसदीय कार्यमंत्री जोशी का आरोप: विपक्ष महंगाई व ओमिक्रॉन पर चर्चा से भाग निकला, टेनी के इस्तीफे पर कही यह बात

Wed, 15 Dec 2021 07:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Dec 2021 07:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी केस को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट केस की निगरानी कर रहा है। सरकार मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है। विपक्ष और क्या चाहता है? 

विज्ञापन
Parliamentary Minister Joshis allegation: Opposition ran away from discussion on inflation and Omicron, said this on Lakhimpur Kheri case
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्ष की मांग पर आज लोकसभा व राज्यसभा में महंगाई व ओमिक्रॉन वैरिएंट पर चर्चा कराई गई, लेकिन वह भाग निकला। उन्होंने सवाल किया कि जब उन्हें चर्चा में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो मांग क्यों करते हैं? 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी केस को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग पर प्रहलाद जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट केस की निगरानी कर रहा है। सरकार मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है। विपक्ष और क्या चाहता है? यह मामला अदालत के अधीन है। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि विपक्ष के पास महंगाई या ओमिक्रॉन को लेकर चर्चा के लिए कुछ नहीं है। इसलिए वह सदन से भाग खड़ा हुआ। सरकार चर्चा के लिए तैयार है। मैं विपक्षी सदस्यों से उनसे आग्रह करता हूं कि वे गुरुवार को चर्चा में शामिल हों। हम 23 दिसंबर की शाम 6 बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा सरकार का मौजूदा शीत सत्र में कटौती का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल अब कम से कम नोटिस तो देने लगे
राहुल गांधी द्वारा स्थगन प्रस्ताव पेश करने पर जोशी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी नोटिस नहीं दिया। कम से कम वह अब नोटिस तो देने लगे। हम जानते हैं कि कांग्रेस 26/11  हमले से कैसे निपटी थी। तब पी. चिदंबरम देश के गृह मंत्री थे। जोशी ने कहा कि आज आतंकवाद से भाजपा कितने अच्छे से निपट रही है। 


उत्तराखंड के लोगों से आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे वादों को लेकर जोशी ने कहा कि पहले उन्होंने दिल्ली में क्या किया यह तो रिपोर्ट दे दें, इसके बाद उत्तराखंड के लोगों से झूठे वादे करें। उन्होंने कहा कि हम वहां 37 सीटों के साथ बहुमत हासिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed