फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliamentary committee advice to curb suicide Ministry should arrange counseling for unsuccessful youth

Suicide: आत्महत्या पर अंकुश को संसदीय समिति की सलाह- असफल युवाओं को काउंसलिंग की व्यवस्था करे मंत्रालय

Sat, 05 Aug 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2023 07:29 AM IST
सार

समिति ने आत्महत्या के कारणों पर नजर रखने के तरीकों को मजबूत करने और उनकी संख्या में कमी लाने की सिफारिश की। समिति ने इस बात पर दुख जताया कि भारत में छात्रों व बेरोजगार युवाओं की आत्महत्याओं की संख्या सबसे अधिक है।

विज्ञापन
parliamentary committee advice to curb suicide Ministry should arrange counseling for unsuccessful youth
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : Social Media

विस्तार

छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए संसदीय समिति ने स्वास्थ्य मंत्रालय को छात्रों की काउंसलिंग की सलाह दी है।  समिति ने मंत्रालय को अपनी 24x7 हेल्पलाइन के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने वाले युवाओं को परामर्श देने का प्रावधान करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन

समिति ने आत्महत्या के कारणों पर नजर रखने के तरीकों को मजबूत करने और उनकी संख्या में कमी लाने की सिफारिश की। समिति ने इस बात पर दुख जताया कि भारत में छात्रों व बेरोजगार युवाओं की आत्महत्याओं की संख्या सबसे अधिक है। किसानों की तुलना में अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है, लेकिन किसानों की आत्महत्या को राष्ट्रीय संकट कहा गया है। हालांकि, शायद ही इस पर किसी का ध्यान गया हो।

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएं जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्रियां- संसदीय पैनल
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने डाटा और साक्ष्य आधारित नीतियों के निर्माण में मदद के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्रियां स्थापित करने की सिफारिश की। समति ने तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। इससे खपत कम होगी और बीमारियों का खतरा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड बाद के स्वास्थ्य प्रभावों के आकलन के लिए हो सर्वेक्षण : स्वास्थ्य से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने कहा कि जनता के महामारी के प्रभाव का आकलन करने के लिए कोविड बाद मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। अपनी 148वीं रिपोर्ट में समिति ने कहा कि महामारी के चलते बच्चों, किशोरों में तनाव बढ़ा है। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक-सामाजिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed