{"_id":"5da7b5b28ebc3e016968941a","slug":"parliament-winter-session-likely-from-18th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है संसद का शीत सत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है संसद का शीत सत्र
Thu, 17 Oct 2019 05:58 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का शीत सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होकर 25 दिसंबर तक चल सकता है। सूत्रों के मताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में तारीखों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हालांकि तारीख को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले दो सालों से शीत सत्र की शुरुआत 21 नवंबर को हुई है और जनवरी के पहले हफ्ते में सदन समाप्त हुआ। सरकार शीत सत्र में दो जरूर अध्यादेशों को कानून में बदलना चाहती है।
विज्ञापन
इनमें एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन को प्रभावी करने के लिए जारी किया गया था। दूसरा भी सितंबर में जारी हुआ जो ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध के साथ संबंधित है।
विज्ञापन