फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Winter session BJP Raw colonies

कच्ची कालोनियां पक्की करेंगी भाजपा की जीत! श्रेय लेने के लिए कई स्तरों पर बनी योजना

Thu, 21 Nov 2019 03:05 PM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली, अमित शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली, अमित शर्मा Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2019 03:05 PM IST
सार

  •  22 दिसंबर को रामलीला मैदान में दिल्ली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • स्थानीय मुद्दों की प्राथमिकता बढ़ने से दिल्ली को बड़ी सौगात की उम्मीद
     

विज्ञापन
Parliament Winter session BJP Raw colonies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली की कच्ची कालोनियों को पक्का करने का वायदा भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में भुनाना चाहती है। यही कारण है कि इस मुद्दे पर एक बार में सारे पत्ते खोलने की बजाय पार्टी धीरे-धीरे इस पर आगे बढ़ रही है। एलजी के द्वारा इस पर आगे बढ़ने की घोषणा के बाद, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा इसकी घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा कर चुके हैं। मनोज तिवारी और हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में एक दल प्रधानमंत्री से मिलकर भी इस मुद्दे को सार्वजनिक कर चुका है और उस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया था। लेकिन अभी भी इस मुद्दे को उठाया जाना जारी है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को होने वाली रैली में इसके बारे में पूरी तरह से पत्ता खोलेगी। हालांकि, तब तक संसद में इसके लिए जरुरी कानून पास कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली से बड़ी उम्मीद
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामलीला मैदान में रैली के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली से जुड़ी जो भी घोषणा केंद्र सरकार को करनी होगी, वह इस रैली के जरिए कर दी जाएगी। यही कारण है कि इस रैली के प्रति लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की रैली से रोचकता बढ़ी
दरअसल, केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस भी 30 नवंबर को रामलीला मैदान में एक मेगा रैली आयोजित करने वाली थी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करने वाले थे। अब यह रैली आगामी 14 दिसंबर को होने जा रही है। इसके ठीक आठ दिन बाद प्रधानमंत्री इसी मैदान में बोलेंगे, इसलिए माना जा रहा है कि वे यहां से भी कांग्रेस के ऊपर हमला बोलने का अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। वहीं दोनों दलों में अपनी रैली को ज्यादा व्यापक बनाने की होड़ भी देखने को मिल सकती है।

झारखंड चुनाव से निबटकर दिल्ली में जुटेंगे नेता
रामलीला मैदान की रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है। रैली में दिल्ली की हर कच्ची कालोनी से कम से कम सौ लोगों को लाने की योजना बनाई जा रही है। जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से तैयार रहने के लिए बता दिया गया है।

झारखंड चुनाव में मतदान प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरु होकर सात दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को संपन्न होगी। माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेता अंतिम दो दिनों में ही रैली के कार्यक्रम में तेजी के साथ सक्रिय होंगे।  


लगभग 40 लाख वोटर निशाने पर
दरअसल, दिल्ली की 1797 कच्ची कालोनियों में भारी संख्या में रहने वाली आबादी राजनीतिक दलों के निशाने पर है। अनुमानतः लगभग 40 लाख वोटर इन कालोनियों में सीधे तौर पर रहते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की भी भारी संख्या है जो रहने के लिए दूसरी जगहों पर रहते हैं लेकिन इन जगहों पर छोटी-छोटी फैक्ट्रियां लगा रखी हैं। जाहिर है कि यह एक बड़ा वोट बैंक है जिसे सभी राजनीतिक दल साधना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed