{"_id":"5d3999788ebc3e6cd5067253","slug":"parliament-session-to-be-extended-till-august-6-govt-trying-to-pass-all-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का वर्तमान सत्र 7 अगस्त तक बढ़ा, सभी बिल पारित कराना चाहती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद का वर्तमान सत्र 7 अगस्त तक बढ़ा, सभी बिल पारित कराना चाहती है सरकार
Thu, 25 Jul 2019 05:28 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सरकार ने संसद के वर्तमान सत्र को 7 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों को सत्र का समय बढ़ने की जानकारी देते हुए कहा था कि सरकार सत्र के लिए सूचीबद्ध सभी 25 बिल पारित कराना चाहती है।
विज्ञापन
#UPDATE Sources: Parliament session to be extended till August 7. https://t.co/8vaOofsNxi
— ANI (@ANI) July 25, 2019
विज्ञापन
पहले ही सूत्रों ने बताया था कि शाह ने बैठक में सांसदों से कहा कि लंबित बिलों को पारित कराने के लिए अवधि बढ़ाई जाएगी। भावी कार्यक्रम तैयार करते समय सभी सांसदों को इसका ध्यान था। इस संबंध में सरकार की ओर से विपक्षी दलों से बातचीत की जानी थी, हालांकि इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। अहम बिलों के लिए सरकार 10 बैठकें बढ़ाने के मूड में थी।
विज्ञापन