बजट सत्र : हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, मंगलवार से बदलेगा सदन की कार्यवाही का समय
सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन थोड़ी ही देर के बाद सदन का स्थगित करना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर शून्यकाल को स्थगित करने की मांग की, जिस पर सदन में हंगामा होने लगा। कांग्रेस सांसद ने महंगे तेल को लेकर सदन में नारेबाजी की। इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। यहां पढ़िए इससे जुड़े जरूरी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
लोकसभा की आज की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित हो गई है।केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का टीएमसी का हमला
सदन को स्थगित करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्र पूरे एक महीने का होना चाहिए। सत्र को स्थगित करने की मांग सही नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा की सरकार बंगाल में आएगी। ममता बनर्जी के 10 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा के रथ को रोकने की ताकत ममता बनर्जी में नहीं है। बंगाल में भाजपा की 190 या 200 से ज्यादा सीटें आएगी।
मंगलवार से 11 बजे शुरू होगी लोकसभा की कार्यवाही
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था।
लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही शाम 7 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। वहीं इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आज महिलाओं के लिए विशेष दिन है इसलिए महिलाओं को बोलने दिया जाए लेकिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया जिससे सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा की बैठक शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित
कार्यवाही शुरू होने के बाद तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करेंगे - मल्लिकार्जुन
We will continue our agitation (demanding a discussion on fuel price rise) when Rajay Sabha reconvenes at 1 pm: Mallikarjun Kharge, Leader of Opposition in Rajya Sabha pic.twitter.com/7utbOvgWOA
— ANI (@ANI) March 8, 2021
सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित
Rajya Sabha adjourned till 1 pm pic.twitter.com/kEmTMJUxYj
— ANI (@ANI) March 8, 2021
सत्र के पहले कठोर कार्रवाई नहीं करना चाहता - एम वेंकैया नायडू
"I don't want to take any drastic action on the first day," said Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu, after slogans were raised by Congress MPs demanding a discussion on rise in fuel prices pic.twitter.com/b2yUHRCb89
— ANI (@ANI) March 8, 2021
11 बजे तक के लिए सदन स्थगित
Rajya Sabha adjourned till 11 am as Congress MPs raise slogans demanding a discussion over rise in fuel prices pic.twitter.com/w8aoJycf9i
— ANI (@ANI) March 8, 2021
तेल की बढ़ती कीमतों पर शून्यकाल स्थगित करने की मांग - मल्लिकार्जुन खड़गे
Petrol & diesel prices are nearly Rs 100 per litre & Rs 80 per litre respectively. LPG prices have also gone up. Rs 21 lakh crores have been collected by putting excise duty/cess, because of this entire country including farmers are suffering: LoP Mallikarjun Kharge, Rajya Sabha pic.twitter.com/eFwG9L2w0V
— ANI (@ANI) March 8, 2021