फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Session: Now BJP counter to Rahul gandhi allegations on PM Modi

Parliament Session: राहुल के तरकश में अदाणी तो भाजपा ने चलाया राफेल और बोफोर्स का बाण, 'मामा' क्वात्रोची भी आए

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 08 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

Parliament Session: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, मामा क्वात्रोची को सब जानते हैं। यूपीए के दौरान के रक्षा सौदों में क्या हुआ था। बोफोर्स तोप घोटाले के मुख्य आरोपी एवं इटली के व्यापारी ओत्तावियो क्वात्रोची को इटली भगा दिया गया। उनका बैंक अकाउंट खुलवाया गया...

विज्ञापन
Parliament Session: Now BJP counter to Rahul gandhi allegations on PM Modi
संसद में राहुल गांधी का संबोधन - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद का बजट सत्र, जो कई दिनों के गतिरोध के बाद मंगलवार को सुचारू रूप से चलना शुरू हुआ, तो राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान दोबारा से माहौल गर्मा दिया। उन्होंने अपने तरकश में 'अदाणी' को मुख्य बाण के तौर पर रखा था। इसके जरिए कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार एवं पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। बुधवार को सदन में भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने तरकश में एक दो नहीं, बल्कि कई बाण रखे थे। 'राफेल और बोर्फोस' के अलावा रविशंकर प्रसाद ने 'मामा' क्वात्रोची के जरिए राहुल गांधी व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

विज्ञापन

राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू ने मांगा सबूत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को उद्योगपति गौतम अदाणी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। हालांकि भाजपा ने इस बात पर राहुल का विरोध किया कि वे बिना किसी तथ्य के पीएम मोदी का नाम, अदाणी से जोड़ रहे हैं। उन्हें बिना तर्क का आरोप नहीं लगाना चाहिए। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल को लेकर कहा, उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वे उनके सबूत प्रस्तुत करें। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के हवाले से कहा, हमसे युवाओं ने पूछा कि 2014 से 2022 तक अदाणी की कुल संपत्ति 8 बिलियन डॉलर से 140 बिलियन डॉलर तक कैसे पहुंच गई। 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अदाणी 609 नंबर पर थे, पता नहीं क्या जादू हुआ और वे दूसरे नंबर पर आ गए। पूरे देश में सिर्फ 'अदाणी', 'अदाणी' और 'अदाणी' हैं। मुझसे लोग पूछते हैं कि ये अदाणी किसी भी बिजनेस में आ जाते हैं। वह कभी फेल नहीं होते। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेब से लेकर बंदरगाहों, हवाई अड्डों और यहां तक कि जिन सड़कों पर हम चल रहे हैं, वहां भी सिर्फ अदाणी की बात हो रही है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव कर दिया गया

बतौर राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में लोगों ने पूछा, आखिर इनका भारत के पीएम के साथ क्या रिश्ता है? मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरू हुआ था, जब नरेंद्र मोदी सीएम थे। अदाणी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव कर दिया जाता है। पहले यह नियम था कि अगर कोई व्यक्ति एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है, तो वह इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। इस नियम को भारत सरकार ने अदाणी के लिए बदल दिया। राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि भारत सरकार ने सीबीआई ईडी के दबाव का प्रयोग कर अदाणी को एयरपोर्ट दिलाया है। नियम बदलकर अदाणी को छह एयरपोर्ट दे दिए गए। मैं इसके सबूत भी दे दूंगा। ड्रोन सेक्टर में भी अदाणी का कोई अनुभव नहीं था। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से एसबीआई एक बिलियन डॉलर का लोन अदाणी को दे देता है। पीएम, फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अदाणी को चला जाता है। अदाणी ने भाजपा को 20 साल में कितने पैसे दिए। पहले मोदी, अदाणी के जहाज में जाते थे, अब अदाणी, मोदी के जहाज में जाते हैं। राहुल ने कहा, मोदी और अदाणी एक साथ काम करे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोफोर्स को लेकर भाजपा ने राहुल को दिया जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, मामा क्वात्रोची को सब जानते हैं। यूपीए के दौरान के रक्षा सौदों में क्या हुआ था। बोफोर्स तोप घोटाले के मुख्य आरोपी एवं इटली के व्यापारी ओत्तावियो क्वात्रोची को इटली भगा दिया गया। उनका बैंक अकाउंट खुलवाया गया। राहुल गांधी याद रखें, वह खुद, उनकी मां (सोनिया गांधी) और जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) अभी बेल पर हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं। राहुल गांधी ने बिना किसी दस्तावेज के हवाई किला बनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज भारत 'मेक इन इंडिया' के तहत हथियार बनाता है। 14000 करोड़ का निर्यात हो रहा है। 2010 में अदाणी समूह ने इंडोनेशिया सरकार के साथ सड़क और बंदरगाह के लिए 1.65 अरब डॉलर की साझेदारी की घोषणा की थी।

अदाणी ग्रुप ने यूपीए सरकार में ख़रीदा पोर्ट

2011 में अदाणी ने ऑस्ट्रेलिया में एक पोर्ट खरीदा। बतौर रविशंकर प्रसार, तो हम ये मानकर चलें कि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह, ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे और अदाणी को खदान मिल रही थी। यूपीए के शासनकाल में अदाणी ग्रुप ने पहली बार देश के बाहर कोयले की खान खरीदी थी। रविशंकर प्रसाद ने कहा, देश को कमजोर करना कांग्रेस नेता की फितरत है। भारत की तरक्की से राहुल गांधी को परेशानी है। विपक्ष, इस बात से परेशान है कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी सरकार ने कमिशनखोरी बंद कर दी है, तभी तो ये परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed