Hindi News
›
India News
›
Parliament Security Breach: If the capsule contained Mother of Satan then Parliament could blast
{"_id":"65798c1cb1bc5fe1f701a84d","slug":"parliament-security-breach-if-the-capsule-contained-mother-of-satan-then-parliament-could-blast-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Security Breach: अगर कैप्सूल में 'मदर ऑफ सेटन' होता तो आग के गोले में तब्दील हो सकती थी संसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Security Breach: अगर कैप्सूल में 'मदर ऑफ सेटन' होता तो आग के गोले में तब्दील हो सकती थी संसद
सुरक्षा मामलों से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि इस घातक पाउडर को आतंकियों ने 'मदर ऑफ सेटन', जिसे 'शैतान की अम्मा' कहा जाता है, का नाम दिया गया है। अगर बिना जांच के इस पाउडर को देखते हैं, तो वह नमक की तरह होता है। इसे शरीर के किसी हिस्से में छिपाया जा सकता है...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा के भीतर छोड़े गए कलर स्मॉग कैप्सूल से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा मामलों के जानकार, इसे बहुत बड़ी सुरक्षा चूक बता रहे हैं। दो युवकों ने तो सदन में एक सामान्य कलर स्मॉग कैप्सूल छोड़ा है। अगर इसकी जगह पर 'मदर ऑफ सेटन' होता, तो पूरी संसद आग के गोले में तब्दील हो सकती थी। 'मदर ऑफ सेटन' यानी ट्राई एसीटोन ट्राई परॉक्साइड, भी एक पाउडर की तरह होता है। यह देखने में सफेद नमक की तरह होता है। 'मदर ऑफ सेटन' भी सुरक्षा उपकरणों की पकड़ में नहीं आता। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) द्वारा ट्राई एसीटोन ट्राई परॉक्साइड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सुरक्षा मामलों से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि इस घातक पाउडर को आतंकियों ने 'मदर ऑफ सेटन', जिसे 'शैतान की अम्मा' कहा जाता है, का नाम दिया गया है। अगर बिना जांच के इस पाउडर को देखते हैं, तो वह नमक की तरह होता है। इसे शरीर के किसी हिस्से में छिपाया जा सकता है। जिस तरह से दवा के कैप्सूल होते हैं, उसकी तरह की पैकिंग में इस घातक सामग्री को रखा जा सकता है। यह किसी तरह के स्कैनर की पकड़ में भी नहीं आता। इसे हवा में निकलते ही अगर चिंगारी मिल जाए, तो यह पदार्थ एक ब्लास्ट की तरह आग पकड़ता है। चारों तरफ भयंकर आग लग जाती है। पेरिस और ब्रसेल्स में इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था।
सूत्रों ने बताया, अमोनियन नाइट्रेट, आरडीएक्स व टीएनटी आदि अगर खुले में लाए जाते हैं, तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। इनके लिए जांच उकपरण तैयार किए गए हैं। दूसरी तरफ ट्राई एसीटोन ट्राई परॉक्साइड, को किसी भी तरह की जांच में पकड़ पाना बेहद मुश्किल है, इसे जूतों में एक पैकिंग में छिपाया जा सकता है। सुरक्षा कर्मी, जांच के दौरान इस पदार्थ को नहीं पकड़ पाते। इस पाउडर को लेकर किसी भी प्रतिष्ठान में एंट्री की जा सकती है। इस पदार्थ को जैसे ही गर्मी के संपर्क में लाया जाता है, तो वह ब्लास्ट हो जाता है। हालांकि उस पर दबाव पड़ना जरूरी होता है, इसलिए ट्राई एसीटोन ट्राई परॉक्साइड को जूतों के नीचे छिपाया जाता है। खास बात है कि इस विस्फोटक में नाइट्रोजन की बजाए कार्बन, हाइड्रोजन व ऑक्सीजन रहती है। अगर जूता बरसाती पानी में भी है, तो भी यह पदार्थ गलता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।