{"_id":"687de51887299028e803cb42","slug":"parliament-rajya-sabha-on-operation-sindoor-mallikarjun-kharge-and-jp-nadda-heated-arguments-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: पहलगाम आतंकी हमले पर खरगे ने पूछे कड़े सवाल तो नड्डा बोले- आजादी के बाद ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: पहलगाम आतंकी हमले पर खरगे ने पूछे कड़े सवाल तो नड्डा बोले- आजादी के बाद ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ
Mon, 21 Jul 2025 12:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:41 PM IST
सार
सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'इस सदन के माध्यम से देश में ये संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं चाहते, हम चर्चा करेंगे और इस मुद्दे पर हर बात को सदन के पटल पर रखा जाएगा।'
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही और पहले ही दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ऑपरशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा है। राज्यसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिस पर भाजपा अध्यक्ष और सदन के नेता जेपी नड्डा ने भी जोरदार जवाब दिया।
खरगे ने पहलगाम हमले के आरोपियों को लेकर पूछे कड़े सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राज्यसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि 'पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी अभी तक न पकड़े गए हैं और न ही मारे गए हैं। सभी पार्टियों ने एकजुट होकर सरकार को इस मुद्दे पर समर्थन दिया, ऐसे सरकार की तरफ से हमें पहलगाम हमले पर और उसके बाद के घटनाक्रम पर हमें जानकारी दी जानी चाहिए।'
सरकार पर सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप
खरगे ने कहा कि 'पहलगाम हमले में सरकार से सुरक्षा लापरवाही हुई और ये खुद एलजी ने स्वीकार किया है। साथ ही कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी कई खुलासे किए। ऐसे में सरकार को हमें जानकारी दी जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप 24 बार कहा कि मेरी मध्यस्थता से समझौता हुआ, तब भारत-पाकिस्तान का संघर्ष थमा। ये देश के लिए अपमानजनक है कि एक बाहर का आदमी ऐसा दावा कर रहा है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Monsoon Session Live: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लोकसभा में हंगामा; राज्यसभा में उठा एअर इंडिया हादसे का मुद्दा
नड्डा बोले- आजादी के बाद नहीं हुआ ऐसा ऑपरेशन
इस पर सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'इस सदन के माध्यम से देश में ये संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं चाहते, हम चर्चा करेंगे और इस मुद्दे पर हर बात को सदन के पटल पर रखा जाएगा। मैं ये भी कहना चाहूंगा कि देश की आजादी के बाद देश में आज तक ऐसा ऑपरेशन नहीं हुआ, जैसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में हुआ। सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए नोटिस दिया गया है और जो भी समय तय किया जाएगा, सरकार इस पर चर्चा करेगी और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन