{"_id":"66aa60945a698d2fcd072c10","slug":"parliament-news-updates-giriraj-singh-dares-rahul-gandhi-to-asking-his-caste-identity-lok-sabha-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: 'किसी की जाति-धर्म पूछना अपराध नहीं', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: 'किसी की जाति-धर्म पूछना अपराध नहीं', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Wed, 31 Jul 2024 09:34 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:34 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है तो उनको बुरा लगता है। अगर यह गलत है तो आप मामला दर्ज करें। यह अच्छा है कि राहुल गांधी जाति जनगणना चाहते हैं, लेकिन आपकी जाति और धर्म क्या है यह देश जानना चाहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
विस्तार
संसद में राहुल गांधी की जाति पूछने को लेकर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी की जाति धर्म पूछना कोई अपराध नहीं है। अगर राहुल गांधी को यह गलत लगता है तो वह मामला दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने को विपक्ष का राजनीतिक ड्रामा करार दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है तो उनको बुरा लगता है। अगर यह गलत है तो आप मामला दर्ज करें। यह अच्छा है कि राहुल गांधी जाति जनगणना चाहते हैं, लेकिन आपकी जाति और धर्म क्या है यह देश जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही पिछड़ी जातियों के सशक्तीकरण के लिए काका कालेलकर और मंडल आयोग की रिपोर्ट दबाए रही। जबकि भाजपा जातिगत जनगणना की समर्थक थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के किराये में मिले 50 फीसदी छूट
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को सदन में वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों के लिए ट्रेन के किराये में 50 फीसदी छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बंद की गई छूट को फिर से शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने ट्रेनों की सुरक्षा में सुधार करने के लिए भी कहा। उन्होंने रेलमंत्री से ट्रेन में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने और जनरल कोच की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को किराये में 75 फीसदी रियायत दी जानी चाहिए। थियेटर कलाकारों को भी रियायत दी जाए। सीपीआई के सांसद सुदामा प्रसाद रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, कोविड में बंद की गई ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग की। जबकि सांसद के फ्रांसिस जॉर्ज ने रेलवे के लिए अलग बजट की मांग की।