Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, पर्चे उड़ाने वाले विपक्षी सांसद हो सकते हैं निलंबित
{"_id":"6100e6038ebc3e58283716e2","slug":"parliament-monsoon-session-2021-live-updates-rahul-gandhi-to-submit-adjournment-motion-in-lok-sabha-latest-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, पर्चे उड़ाने वाले विपक्षी सांसद हो सकते हैं निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 28 Jul 2021 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:33 PM IST
खास बातें
संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों का हंगामा जारी है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना त्रासदी के मुद्दे पर विपक्ष के तेवर तीखे हैं। वहीं कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को घेरने और दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा में हंगामा
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:33 PM, 28-Jul-2021
कोरम के अभाव में नहीं हो सकी संसदीय समिति की बैठक
सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति की बैठक का आयोजन आज होना था लेकिन कोरम के अभाव में बैठक नहीं हो सकी। इस बैठक में पेगासस मुद्दे पर चर्चा की जानी थी। समिति ने इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया था। वहीं, भाजपा सांसदों ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
04:10 PM, 28-Jul-2021
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
03:52 PM, 28-Jul-2021
लोकसभा से निलंबित किए जा सकते हैं ये सांसद
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के प्रति अभद्र व्यवहार प्रदर्शित करने और कागज के टुकड़े फेंकने के लिए कुछ सांसदों को निलंबित किया जा सकता है। इन सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रथपन, मनिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, हिबी ईडन, ज्योतिमणि सेन्निमलई, सप्तगिरि शंकर उलाका, वी वैथिलिंगम और एएम आरिफ के नाम शामिल हैं।
02:47 PM, 28-Jul-2021
लोकसभा दोपहर तीन बजे तक स्थगित
पेगासस जासूसी विवाद, नए कृषि कानून और अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।02:46 PM, 28-Jul-2021
लोकसभा में विधेयक को मंजूरी
लोकसभा ने ‘दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी दी।12:59 PM, 28-Jul-2021
अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर निशाना
संसद के दोनों सदनों में हंगामा नहीं थमने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशााना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़ा है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसद लगातार संसद की मर्यादा तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष आखिर चर्चा से क्यों भाग रहा है। सदन में हर विषय पर चर्चा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 28-Jul-2021
लोकसभा की कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित
लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।Rajya Sabha adjourned till 2 pm over uproar by Opposition MPs, demanding a discussion over the 'Pegasus Project' report https://t.co/rS5wPYzQrB pic.twitter.com/hLQNMl9oKy
— ANI (@ANI) July 28, 2021
12:41 PM, 28-Jul-2021
भाजपा सांसद ने शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की। उन्होंने शशि थरूर पर मनमानी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जब तक थरूर नहीं हटाए जाते तब तक हम बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।
12:20 PM, 28-Jul-2021
सांसदों ने पर्चें फाड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने पर्चें फाड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक बार फिर खेला होबे के नारे लगे।Monsoon session of Parliament | Lok Sabha adjourned till 1230 hours, amid sloganeering by Opposition MPs pic.twitter.com/jiaLlZl8f8
— ANI (@ANI) July 28, 2021
12:20 PM, 28-Jul-2021
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी
12 बजे से राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी है।