फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live Updates: पूरे सत्र के लिए कांग्रेस के सात सांसद निलंबित

Thu, 05 Mar 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Mar 2020 03:24 PM IST
खास बातें

संसद में आज भी दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। वहीं केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कोरोनावायरस को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से भारत में वायरस के खिलाफ तैयारी चल रही है। अबतक देश में 29 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि लोकसभय़ा अध्यक्ष ओम बिरला सदन ने खुद को कार्यवाही से अलग रखा हुआ है। यहां पढ़ें संसद की कार्यवाही के अपड्टेस

विज्ञापन
Parliament Live Updates News In Hindi Delhi Riots opposition, trump, modi, shah, sibal
संसद सत्र ओम बिरला-वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:20 PM, 05-Mar-2020

कल तक के लिए लोकसभा स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
03:20 PM, 05-Mar-2020

कांग्रेस के सात सदस्य हुए निलंबित

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों को सदन में नियमों के अनुरूप आचरण नहीं करने के मामले में संसद के चालू सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया। इन सांसदों के नाम- गौरव गोगोई, टीएन प्रतापन, डीन कुरियाकोसे, आर उन्नीथन, मणिकेम टैगोर, बेन्नी बेहनान और गुरजीत सिंह ओजला हैं। इन सभी को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 


विज्ञापन
02:26 PM, 05-Mar-2020

तीन बजे तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजकर करीब 5 मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
01:28 PM, 05-Mar-2020

हनुमान बेनीवाल ने गांधी परिवार पर दिया विवादित बयान

लोकसभा में गांधी परिवार को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल के एक विवादास्पद बयान पर कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
01:23 PM, 05-Mar-2020

हमारे देश पर कोरोनोवायरस का क्या होगा आर्थिक प्रभाव

तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जयदेव गल्ला ने लोकसभा में कहा, 'हमें यह समझने की जरूरत है कि हमारे देश पर कोरोनोवायरस का आर्थिक प्रभाव क्या होगा। लोगों को अपेक्षा है कि इसका वैश्विक आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।'
01:23 PM, 05-Mar-2020

देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने चाहिए वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट 

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में कहा, केवल पुणे में एक वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट है। यह पर्याप्त नहीं है। हमारे पास देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे संस्थान होना चाहिए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 05-Mar-2020

महिला सांसद ने लोकसभा में मास्क पहनकर पूछा सवाल

देश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए सावधानी बरतने की अपील के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा गुरुवार को लोकसभा में मास्क पहनकर पहुंची और प्रश्नकाल के दौरान बिजली आपूर्ति के विषय पर पूरक प्रश्न पूछा। भारत में कोरोनावायरस के मामले की पुष्टि होने के साथ ही लोग एहतियातन मास्क का इस्तेमाल करने का कदम उठा रहे हैं। वहीं संसद परिसर में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश और कुछ अन्य नेता हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते देखे गए। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता भी संसद परिसर में मास्क पहले नजर आए। वहीं लोकसभा में भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल भी मास्क पहनकर संसद पहुंचे।
12:16 PM, 05-Mar-2020

दिनभर के लिए स्थगित हुई राज्यसभा

दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर करीब 12 बजे के बाद दिन भर के लिए स्थगित हो गई है।
12:07 PM, 05-Mar-2020

संसद नहीं है बाजार

राज्यसभा में विपक्षी सांसद दिल्ली हिंसा को लेकर उच्च सदन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, 'कोई नारा नहीं लगा सकते हैं क्योंकि यह संसद है बाजार नहीं।'
 
 
11:52 AM, 05-Mar-2020

लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही से खुद को रखा दूर: सूत्र

दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए धक्का-मुक्की की थी। जिसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला काफी आहत हुए हैं और वह दो दिनों से संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने खुद को सदन की कार्यवाही से अलग रखा और पूरे दिन अपने चेंबर में बैठे रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार आज भी वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा नहीं पहुंचे हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed