फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 11 फरवरी की शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित

Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
खास बातें

नए कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से संसद तक संग्राम जारी है। इसी बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का बहुत सम्मान करती है और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए हमने ईमानदारी से प्रयास किए हैं। इस दौरान बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले विपक्षी सांसदों को भी प्रधानमंत्री ने आड़े हाथों लिया। जानिए लोकसभा के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Budget Session 2021 LIVE: PM Narendra Modi and Rahul Gandhi likely to speak in Lok Sabha today
पीएम मोदी लोकसभा में बोलते हुए - फोटो : लोकसभा टीवी

लाइव अपडेट

12:46 AM, 11-Feb-2021

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 11 फरवरी की शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
12:43 AM, 11-Feb-2021

भाजपा सांसद ने टीएमसी सांसद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और पीपी चौधरी ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के आचरण के संबंध में प्रतिकूल बयान देने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
10:11 PM, 10-Feb-2021

यह बजट यादगारः तेजस्वी सूर्या

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस बजट को उस रूप में याद किया जाएगा, जो भारत को दो डिजिट के साथ विकास के मार्ग पर ले जाएगा। इस बजट से बुनियादी ढांचे के विकास और पूंजीगत संपत्ति निर्माण के लिए सबसे अधिक राशि आवंटित की जाएगी। यह 21 वीं सदी के भारत के लिए बहुत ही आवश्यक था।  
08:58 PM, 10-Feb-2021

हरियाणा के विधायक साथ दें हमाराः दर्शन पाल सिंह

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि हम हरियाणा सरकार में शामिल भाजपा और जेजेपी के विधायकों से कहेंगे कि या तो आप हमारे आंदोलन का साथ दीजिए या फिर सरकार का साथ छोड़ दीजिए। इसके साथ हमने राजस्थान के लोगों से कहा है कि सारे टोल प्लाजा को खोल दिया जाए।
07:23 PM, 10-Feb-2021

आप किसान को बाजार के हवाले छोड़ देंगे तो किसान कहां जाएगा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आप किसान को अगर बाजार के हवाले छोड़ दोगे तो फिर किसान कहां जाएगा, उसकी मदद कौन करेगा। बाजार तो मुनाफे से चलता है। जो मुनाफा कमाने वाले लोग हैं वे मुनाफा देखेंगे, वे किसान को लाभ नहीं पहुंचाएंगे।
 
06:41 PM, 10-Feb-2021

कृषि कानून पर प्रियंका गांधी के मत से सहमत नहींः अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम प्रियंका गांधी के मत से सहमत नहीं है। कृषि के तीन कानून राक्षस वाले कानून नहीं हैं। ये कानून तो राक्षस को खत्म करने वाले कानून हैं। ये कानून किसानों के भले के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 10-Feb-2021

एमएसपी पर मुकरी सरकारः सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनी थी। इस कमेटी का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उस कमेटी के हेड ने कहा था कि एमएसपी को वैधानिक होना चाहिए था और आज मुकर गए। 
06:33 PM, 10-Feb-2021

किसानों को सुनना वक्त की जरूरतः हरसिमरत कौर

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि मुझे लगता है कि किसान को जो चाहिए, उसे सुनना वक्त की जरूरत है। पीएम ने कहा कि पंजाब में उनके मंत्रियों ने जाकर किसानों से बात की। काश वह बताते कि किन किसानों से बात की गई। हालांकि जहां तक मुझे याद है, पंजाब में एक मंत्री आया था जिसने किसानों को गुंडा कहा था।  

 
06:26 PM, 10-Feb-2021

यहां देखें पीएम मोदी का पूरा भाषण

05:58 PM, 10-Feb-2021

कांग्रेस सांसदों ने किया वॉक आउट

प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के मुद्दे पर बोलने के दौरान कांग्रेस सांसद लोकसभा से वॉक आउट कर गए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि पीएम मोदी हमारे सवालों के जवाब नहीं दे रहे थे इसलिए हमलोग वाक ऑउट कर गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed