फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament live lok sabha rajyasabha, external minister to give statement, opposition will uproar

संसद: प्रज्ञा ठाकुर पर लोकसभा में हंगामा, अनधिकृत कॉलोनी पर बिल पास

Thu, 28 Nov 2019 11:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
parliament live lok sabha rajyasabha, external minister to give statement, opposition will uproar
विपक्षी सांसदों का वॉकआउट - फोटो : ANI

विज्ञापन

लोकसभा और राज्यसभा में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। लोकसभा में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का मुद्दा छाया रहा। वहीं हंगामे के बीच दोनों सदनों में कई बिल भी पास हुए। संसद अपडेट- 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी पर बवाल

-भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दल सदन में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। प्रज्ञा के बयान को लेकर सदन में सत्तापक्ष की तरफ से जो सफाई दी गई उससे विपक्षी दल संतुष्ट नहीं हैं इसलिए प्रज्ञा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी, दयानिधि मारन, मनिका टैगोर, एनके प्रेमचंद्रन सहित 50 सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है- सदन में प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर  महात्मा गांधी का अपमान किया है जिसके लिए सदन उनकी निंदा करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक सूत्र ने बताया कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी यह प्रस्ताव रख सकते हैं। चौधरी ने प्रज्ञा के बयान का मुद्दा लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने पर उठाया और कहा कि इस तरह के बयानों की अनुमति सदन में कैसे दी जा सकती है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कहा है कि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया और संसद तक लेकर आए। उन्हें संसदीय दल की बैठक में जाने की इजाजत न देने से क्या होगा? उन्हें तब तक संसद में नहीं बैठने देना चाहिए जब तक कि वह माफी नहीं मांगती हैं। हम निंदा प्रस्ताव की मांग करते हैं।' 



लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को एक आतंकवादी पार्टी (भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा) कहा जाता था, जिस पार्टी से हजारों नेताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। अब क्या हो रहा है? क्या सदन इस पर चुप रहेगा? महात्मा गांधी के हत्यारे को 'देशभक्त' कहा गया।


गोडसे को देशभक्त बताने वाली सोच निंदनीय

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान पर कांग्रेस के हंगामे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सदन में कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की ही हमारी पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।

इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया और विपक्ष के तमाम सांसद सदन से वाॉकआउट कर गए। वहीं स्पीकर ओम बिड़ला ने लोकसभा में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

 

प्रज्ञा ठाकुर को राहुल गांधी ने आतंकी कहा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आंतकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहार का एक काला दिन। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने साध्वी प्रज्ञा के गोडसे को लेकर दिए बयान पर कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कुछ कहा है। यह दिखाता है कि वह गांधी की शत्रु हैं और उनके हत्यारों की समर्थक हैं। मैंने स्पीकर को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। देखते हैं क्या होता है।' उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई सिर्फ दिखावा है।

 विपक्ष का वॉकआउट, ओवैसी भड़के

गुरुवार को लोकसभा में जैसे ही प्रश्न काल शुरू हुआ, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल प्रज्ञा के बयान पर हंगामा करने लगे। विपक्षी दलों की मांग थी कि प्रज्ञा के बयान पर चर्चा हो लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने इसे ठुकरा दिया। इस पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गोडसे को देशभक्त कहे जाने की उनकी पार्टी निंदा करती है लेकिन असंतुष्ट कांग्रेसी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए।

-लोकसभा में नेशनल कैपिटल टेरीटरी ऑफ दिल्ली (अनधिकृत कॉलोनी) बिल पास। 
 

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता पर कहा कि ये एक लंबी प्रक्रिया है। हमें धैर्य और उम्मीद रखनी चाहिए। हम एक दिन वहां जरूर होंगे। 
 
 

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने लोकसभा में बसीरहाट में रेलवे नेटवर्क विस्तार की मांग उठाई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed