Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Budget Session 2024 winter session rules for entry passes for spectators changed

Parliament: संसद में दर्शकों के एंट्री पास बनवाने का नियम बदला, QR कोड-बायोमेट्रिक के बगैर नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

दर्शकों को संसद भवन से लौटते समय स्मार्ट पास जमा करवाने होंगे। अगर कोई दर्शक इन पास को जमा नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद भविष्य में संसद परिसर में एंट्री नहीं होगी।

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2024 winter session rules for entry passes for spectators changed
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 संसद के शीत सत्र के दौरान हुई घटना के बाद अब संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदल गई है। संसद भवन देखने आने वाले लोगों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब दर्शकों को पहले से ज्यादा सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना होगा। संसद में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड अप्रूवल कराना होगी। ये प्रक्रिया तीन चरण में होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अब दर्शकों को अंदर आने की इजाजत तभी दी जाएगी तब उनके पास एंट्री करवाने वाले स्मार्ट कार्ड होंगे। संसद सदस्यों के आनलाइन आवेदन मंजूर होने के बाद दर्शकों के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड आएगा। क्यूआर कोड और आधार कार्ड दर्शकों को बायोमेट्रिक इंप्रेशन देकर फोटो खिंचवाना होगा। इसके बाद उसे स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को गेट पर दिखाने और बायोमेट्रिक की पुष्टि होने के बाद ही दर्शकों को अंदर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


दर्शकों को संसद भवन से लौटते समय से स्मार्ट पास जमा करवाने होंगे। अगर कोई दर्शक इन पास को जमा नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद भविष्य में संसद परिसर में एंट्री नहीं होगी। सांसदों से भी कहा गया है कि, अपने विजिटर्स के पास के लिए कम से कम तीन दिन पहले आवेदन करें ताकि पुलिस वेरिफिकेशन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था में दर्शक दीर्घा की क्षमता के हिसाब से पास बनने के बाद तुरंत बंद कर दिया जाएगा। अब एक सांसद एक दिन में पांच दर्शकों के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके पहले यह संख्या चार थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विजिटर्स गैलेरी के ग्रुप पास और उसी दिन के पास बंद कर दिए गए है। इससे पहले सांसदों के हस्ताक्षर किए हुए आवेदन के साथ पेपर पास जारी किए जाते थे।

दर्शकों के पास के लिए सांसदों को संसद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सदस्य के लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए लॉग इन किया जा सकता है। इसके बाद गैलेरी पास पर जाकर दी हुई प्रक्रिया पूरी करना होगी। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए तीन दिन पहले विजिटर पास के लिए भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed