फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद Live: प्रोन्नति में आरक्षण पर मोदी सरकार- फैसले की कर रहे उच्च स्तरीय चर्चा

Mon, 10 Feb 2020 03:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 03:01 PM IST
खास बातें

पदोन्नति में आरक्षण को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज हंगामा हुआ। वहीं राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। दिल्ली के गार्गी कॉलेज का मुद्दा भी संसद में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। पढ़िए पल-पल की अपडेट:

विज्ञापन
Parliam ent Session Live Updates in Hindi: today live updates news in hindi Reservation in promotion
लोकसभा में थावरचंद्र गहलोत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:00 PM, 10-Feb-2020

केंद्र ने 2012 की उत्तराखंड सरकार पर लगाया आरोप, कांग्रेस का वॉक आउट

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि यह मामला पदोन्नति में आरक्षण लागू नहीं करने के उत्तराखंड सरकार के 2012 के फैसले के कारण उत्पन्न हुआ। 2012 में  उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में थी। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वॉक आउट किया।
 

 
02:54 PM, 10-Feb-2020

प्रोन्नति में आरक्षण: गहलोत बोले- सरकार कर रही उच्चस्तरीय चर्चा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लोकसभा में कहा कि सरकार इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय चर्चा कर रही है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मामले में भारत सरकार को कभी भी पक्षकार नहीं बनाया गया।
 

 
विज्ञापन
01:03 PM, 10-Feb-2020

प्रोन्नति में आरक्षण पर लोकसभा में हंगामा, दो बजे तक सदन स्थगित

प्रोन्नति में आरक्षण को लेकर लोकसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
12:55 PM, 10-Feb-2020

अपना दल सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं: अनुप्रिया पटेल

लोकसभा में अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। यह अब तक का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया सबसे दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।
 

 
12:47 PM, 10-Feb-2020

प्रोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा

प्रोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर आज लोकसभा में हंगामा हुआ। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से खुश नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है। भारत सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। समाज कल्याण मंत्री आज दोपहर 2:15 बजे बयान देंगे।
 
12:36 PM, 10-Feb-2020

कोरोनावायरस पर केंद्र गंभीर, डॉ हर्षवर्धन बोले- भारत सभी जरूरी कदम उठा रहा है

कोरोनावायरस पर चर्चा के दौरान डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि चीन में अब तक 811 मौतें हुई हैं। भारत सभी जरूरी कदम उठा रहा है। हम रोजाना स्थिति की निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं। अब तक 1,118 उड़ानों की जांच की जा चुकी है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 10-Feb-2020

लोकसभा में कांग्रेस ने उठाया गार्गी कॉलेज का मुद्दा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में गार्गी कॉलेज में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया है। इस पर जवाब देते गुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया था, जो सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन को इस पर गौर करने के लिए कहा गया है।
 

 
11:54 AM, 10-Feb-2020

पी चिदंबरम बोले- देश में भय और अनिश्चितता का माहौल, कोई निवेश नहीं करेगा 

राज्यसभा में बजट 2020-21 पर चर्चा के दौरान पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लोगों के पास पैसा नही है। किसी को भी निवेश के लिए प्रोत्साहन नहीं है। बल्कि इसके विपरीत पूरे देश में भय और अनिश्चितता का माहौल है। देश में कोई भी निवेश नहीं करेगा।
 

 
11:20 AM, 10-Feb-2020

आरक्षण को लेकर भाजपा पर भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से आरक्षण को हटाना चाहती है। भाजपा आरएसएस के डीएनए में आरक्षण का विरोध है। हम आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे। भाजपा आरक्षण की विरोधी है। वो चाहते हैं कि एससी-एसटी समुदाय कभी आगे न बढ़े।
 

 
11:04 AM, 10-Feb-2020

आयुर्वेद विधेयक 2020 लोकसभा में होगा पेश

आयुष मंत्री श्रीपद नाइक आज लोकसभा में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान आयुर्वेद विधेयक 2020 प्रस्तुत करेंगे।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed