फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents often prefer daughters and children who socialize easily

अध्ययन: बेटियां व दूसरों को खुश रखने वाले बच्चे होते हैं मां-बाप के दुलारे, सभी बच्चों को दें बराबर प्यार

Sun, 19 Jan 2025 06:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 06:30 AM IST
सार

अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक अलेक्जेंडर जेनसेन के मुताबिक, दशकों से शोधकर्ताओं के शोध यह बताते रहे हैं कि माता-पिता का एक बच्चे को दूसरे बच्चे से ज्यादा पसंद करने का पक्षपात बच्चों पर लंबे वक्त तक असर डाल सकता है। 

विज्ञापन
Parents often prefer daughters and children who socialize easily
खेलते हुए बच्चे। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता-पिता अक्सर बेटियों और आसानी से घुलने-मिलने वाले बच्चों को ज्यादा पसंद करते हैं। वही, छोटे भाई-बहनों को आमतौर पर बड़े भाई-बहनों के मुकाबले बेहतर व्यवहार मिलता है। दूसरी ओर, बड़े भाई-बहनों को अक्सर बड़े होने के साथ अधिक आजादी दी जाती है, क्योंकि माता-पिता उनके लिए कम सख्त हो जाते हैं। यह खुलासा साइकोलॉजिकल बुलेटिन पत्रिका में परिवार के संबंधों पर प्रकाशित हुए अध्ययन में सामने आया है।

विज्ञापन


यह अध्ययन 30 पिछले शोध और लगभग 19,500 लोगों के आंकड़ों की समीक्षा करता है। अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक अलेक्जेंडर जेनसेन के मुताबिक, दशकों से शोधकर्ताओं के शोध यह बताते रहे हैं कि माता-पिता का एक बच्चे को दूसरे बच्चे से ज्यादा पसंद करने का पक्षपात बच्चों पर लंबे वक्त तक असर डाल सकता है।
विज्ञापन


बेटियों को देते हैं प्राथमिकता
अध्ययन ने कई पहलुओं का विश्लेषण किया, जैसे कि बच्चों के प्रति समग्र व्यवहार, बातचीत का तरीका और नियंत्रण का स्तर। इसने यह भी देखा कि बच्चे के जन्म क्रम, लिंग और व्यक्तित्व का माता-पिता के पक्षपात पर क्या प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, माता और पिता दोनों बेटियों को बेटों की तुलना में अधिक पसंद करते पाए गए। माता-पिता ने यह स्वीकार किया कि वे बेटियों को प्राथमिकता देते हैं। जो बच्चे अधिक जिम्मेदार और मिलनसार होते हैं, उन्हें भी माता-पिता से बेहतर व्यवहार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तरीकों से नजर आता है पक्षपात  
यह शोध बताता है कि किन बच्चों को अलग-अलग तरीके से व्यवहार किया जाता है। यह पक्षपात बच्चों पर परिस्थितियों के आधार पर अच्छे या बुरे प्रभाव डाल सकता है। माता-पिता का पक्षपात कई तरीकों से दिखता है, जैसे कि वे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, उन पर कितना पैसा खर्च करते हैं या उन पर कितना नियंत्रण रखते हैं। यह पक्षपात कम पसंद किए जाने वाले बच्चे के विकास को नुकसान पहुंचा सकता है और परिवार में तनाव पैदा कर सकता है।


सभी बच्चों को दें बराबर प्यार और समर्थन
जेनसेन ने बताया कि इन बारीकियों को समझने से माता-पिता और चिकित्सक नुकसानदायक पारिवारिक व्यवहारों को पहचान सकते हैं और उन्हें ठीक कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी बच्चों को बराबर से प्यार और समर्थन महसूस हो। हालांकि अध्ययन यह नहीं बताता कि माता-पिता पक्षपात क्यों करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed