फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents of Tripura girl found dead in Yamuna had shifted to Delhi for daughters higher education Updates

Tripura: यमुना में मृत पाई गई त्रिपुरा की लड़की के माता-पिता बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गए थे

Mon, 14 Jul 2025 12:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के हस्तक्षेप के बाद एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद रविवार को दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ ने उसका शव नदी से बरामद किया।

विज्ञापन
Parents of Tripura girl found dead in Yamuna had shifted to Delhi for daughters higher education Updates
स्नेहा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा की 19 साल की लड़की का शव बीते दिन उसके लापता होने के लगभग एक हफ्ते बाद दिल्ली में यमुना नदी में मिला। उसके माता-पिता अपनी दो बेटियों की बेहतर पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए थे। मूल रूप से त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली 19 वर्षीय स्नेहा देबनाथ दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ रही थी। वह 7 जुलाई को लापता हो गई थी। 

विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के हस्तक्षेप के बाद एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद रविवार को दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ ने उसका शव नदी से बरामद किया। घटना ने माता-पिता को तोड़कर रख दिया है। मृतका के पिता प्रीतिश देबनाथ को विश्वास नहीं हा रहा कि उनकी बेटी उन्हें छोड़कर चली गई है। जब पीटीआई ने उनसे संपर्क किया तो वे बोल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन


'मैं अभी कुछ नहीं कह सकता'
बाद में खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अभी कुछ नहीं कह सकता... मैं इस स्थिति में नहीं हूं कि किसी से बात कर सकूं कि मेरे मन में क्या चल रहा है।' दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम उपखंड के भूराटाली गांव के रहने वाले पूर्व सैन्यकर्मी अपनी दोनों बेटियों बिपासा और स्नेहा को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए दिल्ली आ गए थे। बड़ी बेटी बिपासा गणित में स्नातकोत्तर कर रही है, जबकि स्नेहा कॉलेज में द्वितीय वर्ष में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा पूरी होने के बाद पैतृक स्थान लौटने की योजना थी
मृतक के चचेरे भाई आशिम देबनाथ ने सबरूम से बताया, 'मेरे चाचा, जो दिल्ली के साकेत इलाके में एक फ्लैट में रहते थे, अपनी दोनों बेटियों की उच्च शिक्षा पूरी होने के बाद अपने पैतृक स्थान बुराटाली लौटने की योजना बना रहे थे।' उन्होंने आगे कहा, 'स्नेहा की मौत से हम स्तब्ध और अवाक हैं। मेरे चाचा से मैंने रविवार रात बात की थी, अपनी छोटी बेटी की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं।'

मुख्यमंत्री ने मामले पर दुख जताया
इस बीच मुख्यमंत्री ने मामले पर दुख जताया और कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला है। मुख्यमंत्री ने रविवार को एक पोस्ट में कहा, 'मैं बच्ची की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं त्रिपुरा भवन, नई दिल्ली के अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करें।'


नदी में कूदकर आत्महत्या की
उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed