फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parents charter flight take detours to drop their children to united states from India and other countries

अमेरिका: भारत से होने वाली हवाई यात्रा पर प्रतिबंध, अपने बच्चों को छोड़ने के लिए माता-पिता ने निकाला अनोखा तरीका

Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM IST
सार

अमेरिका की ओर से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद से कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को अमेरिका छोड़कर आने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। इसके मुताबिक, अमेरिका जाने से पहले अभिभावक किसी दूसरे देश में रुक रहे हैं, जहां से अमेरिका में प्रवेश पाना आसान है।  

विज्ञापन
parents charter flight take detours to drop their children to united states from India and other countries
हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस ने देश-विदेश अपना संक्रमण तेजी से फैलाया, जिस वजह से कई देशों को अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। हालांकि अब कोरोना का कहर कम होने लगा है लेकिन राष्ट्रों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर लगे प्रतिबंध को खोलने से संक्रमण दोबारा बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


ऐसे में कुछ देशों ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हवाई यात्रा पर अभी भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि विदेश पढ़ने वाले छात्रों को वीजा के लिए बहुत परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक मई को अमेरिका ने भारत से आने वाले हवाई यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इस नियम में उन छात्रों को छूट दी गई थी, जो अमेरिका पढ़ने जाने वाले हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण हस्तियों के आगमन को भी अमेरिका में छूट मिली हुई है। काउंसलर करन गुप्ता का कहना है कि एक जाने-माने बिल्डक के बच्चे को इस साल अगस्त में, साउथर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है। अपने बच्चे को अमेरिका छोड़ने के लिए बिल्डर ने पहले दुबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की और वहां 15 दिन बिताने के बाद बच्चे का परिवार उसे अमेरिका छोड़ने के लिए लॉस एंजिलस पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और काउंसलर सोनल पारेख का कहना है कि कुछ बिजनेसमैन के दुबई में अपना व्यापार है, जिसकी वजह से वो दुबई में कुछ दिन रहने के बाद अपने बच्चों को छोड़ने अमेरिका जाते हैं। दरअसल, भारत में अपने बच्चों को अमेरिका छोड़ने जाने का ट्रेंड बहुत पॉपुलर है। 


हालांकि भारत में अमेरिकी दूतावास के स्पष्ट करने के बाद कि अमेरिकी वीजा रखने वाले माता-पिता भी अपने बच्चों को छोड़ने अमेरिका नहीं आ सकते, भारतीय अभिभावको की चिंताएं और बढ़ गई थीं। इसलिए कुछ अभिभावकों ने ये तरीका निकाला कि जो देश भारत से आने वाले यात्रियों को प्रवेश की अनुमित दे रहे हैं और साथ में अमेरिका में भी प्रतिबंधित नहीं है, वहां अमेरिका जाने से पहले रुका जाए। इसलिए कुछ माता-पिता यूके जाने से पहले मिस्र में रुक रहे हैं, तो कुछ अमेरिका में प्रवेश करने से पहले रूस में ठहर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed