कांग्रेस के करीबी पंकज का राहुल-सोनिया गांधी पर आरोप, पुत्रमोह की वजह से हुआ पार्टी को नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के करीबी रहे पंकज शंकर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शंकर ने कहा कि राहुल गांधी 2004 में सक्रिय राजनीति में आए, अब 2019 है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में प्रयोग किए गए। अमेठी चुनाव परिणाम भी उनके पक्ष में नहीं था। अगला प्रयोग क्या होगा? अब केवल पार्टी बची है।
Pankaj Shankar,former aide of Rahul Gandhi,on him calling Rahul Gandhi a 'political intern':He has been in politics for 15 years now. We've fallen from 3 digits to 2 digits(in seat count) under whose leadership? Everyone knows about it. It is an internship which isn't concluding. https://t.co/kTZMcmfXR8
— ANI (@ANI) November 3, 2019विज्ञापन
सोनिया गांधी पर हमला करते हुए शंकर ने कहा, पुत्रमोह ही तो है ये। उन्होंने कहा, राहुल को राजनीति में आए 15 साल हो गए हैं, उनका पार्टी में इंटर्नशिप पीरियड कब खत्म होगा। हम किसके नेतृत्व में तीन अंकों से गिरकर दो अंकों (सीट की गिनती में) पर आ गए? हर कोई इसके बारे में जानता है।
प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए पंकज शंकर ने कहा कि केवल मैं ही नहीं, बल्कि देशभर में किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता से पूछें या विपक्ष में किसी से भी पूछें, वे इस बात से सहमत होंगे कि अगर प्रियंका गांधी ने पार्टी का नेतृत्व किया होता तो कांग्रेस पार्टी की स्थिति इतनी खराब नहीं होती।
Pankaj Shankar, former aide of Congress leader Rahul Gandhi: Not only me, but ask any Congress worker across the country or ask anyone in opposition, they will agree that the state of Congress party would not have been so bad if Priyanka Gandhi had led the party. pic.twitter.com/XIFsx3W5gi
— ANI (@ANI) November 3, 2019
पंकज शंकर कई वर्षों तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मीडिया मामले देखते थे। उन्हें 2004 में दूरदर्शन में सलाहकार नियुक्त किया गया था। पंकज सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी सलाहकार रह चुके हैं।