फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panchayat Decision, Drink and walked out of the house then fined Rs 1100

शराब पीकर घर के बाहर घूमे तो 1100 रुपये जुर्माना

Sat, 03 Sep 2016 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़) Updated Sat, 03 Sep 2016 05:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Decision, Drink and walked out of the house then fined Rs 1100

अलीगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत जैदपुरा में पंचायत ने शराब और जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंचायत ने फरमान जारी किया है कि गांव में कोई भी शराब पीकर घूमते हुए मिला तो उस पर 1100 रुपया का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


पानी की बर्बादी, आम रास्तों पर पशु बांधने और अतिक्रमण करने पर पाबंदी लगाई गई। चेतावनी जारी की गई कि पंचायत का हुक्म न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार होगा। टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में पूर्व सैनिकों की पहल पर महंत बाबा बालकदास की अध्यक्षता में गांव के संभ्रांत निवासियों की शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन


जैदपुरा को आदर्श गांव बनाने के लिए ग्राम सुधार समिति का गठन हुआ। आदर्श ग्राम की राह में पहला रोड़ा शराब है। इस पर पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि परचून की दुकान अथवा अन्य जगह से शराब की अवैध बिक्री करते हुए कोई मिला तो 5100 रुपये का जुर्माना पंचायत वसूल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने लिये कई अहम फैसले

Panchayat Decision, Drink and walked out of the house then fined Rs 1100
फाइल फोटो

पीकर गली में घूमने पर 1100 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। इस गांव में शराब की दुकान नहीं है। पंचायत के इस फैसले की हर तरफ चर्चा है। संचालन पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी ने किया। राजेश फौजी, सुरेश चौधरी, सूबेदार रामसिंह, मुरारी पहलवान, उदय सिंह, राज सिंह, सुंदर हवलदार प्रमुख रूप से पंचायत में मौजूद रहे।

जल संरक्षण: सलाह दी गई कि स्टाक टैंक बनवाकर ही पानी को प्रयोग में लाएं
स्वच्छता: आम रास्तों पर बुग्गी, पशु न बांधे, ट्रैक्टर न खड़े किए जाएं


"गांव के पूर्व सैनिकों की पहल रंग लाएगी। उम्मीद है इससे गांव में नशाखोरी दूर होगी। गांव का माहौल बदलेगा। इस समिति में मुझे भी सदस्य बनाया गया है।" - सुघर सिंह, ग्राम प्रधान पति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed