{"_id":"5c8425afbdec2213f01bd173","slug":"pakistan-working-as-a-spokesman-for-jaish-e-mohammad-said-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा पाकिस्तान : भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा पाकिस्तान : भारत
Sun, 10 Mar 2019 02:14 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद पर झूठे वादे किए हैं। पाकिस्तान सरकार पुलवामा हमले में जैश का हाथ होने से इनकार कर रही है। अगर ‘नया पाकिस्तान’ ‘नई सोच’ की बात करता है तो उसे आतंकवाद के खिलाफ ‘नया एक्शन’ भी लेना चाहिए।
विज्ञापन
रवीश कुमार ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान सरकार जैश को बचाने की कोशिश कर रही है। उनके विदेश मंत्री ने कहा था कि उन्होंने जैश के शीर्ष कमांडरों से पुलवामा हमले में शामिल होने की जानकारी मांगी थी। उसने इसमें शामिल होने से इनकार किया है। वहीं, पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने कहा था कि उनके देश में जैश की मौजूदगी ही नहीं है। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद जैश ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
पड़ोसी मुल्क से टकराव पर रवीश ने कहा कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ थी। भारत ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसमें आम नागरिकों और पाकिस्तान की सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए कोई काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सभी सदस्यों को जैश के ट्रेनिंग कैंप और मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने की जानकारी है। हम संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से अपील करते हैं कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में शामिल किया जाए।
आईएसआई के संपर्क में जमात-ए-इस्लामी
घाटी में लंबे समय से सक्रिय जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ गहरे रिश्ते थे। अधिकारियों के मुताबिक, संगठन के लोग नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग से लगातार संपर्क में थे ताकि राज्य में अलगाववाद को बढ़ावा दे सकें। केंद्र सरकार ने हाल में जमात पर प्रतिबंध लगाया है। एजेंसी
5 साल में तीन स्ट्राइक, दो की ही जानकारी दूंगा
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने पांच साल में तीन बार सीमा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की और कामयाबी हासिल की। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह दो स्ट्राइक की ही जानकारी देंगे। उन्होंने शनिवार को सेना के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उड़ी में सोये हुए हमारे सैनिकों पर आतंकियों ने हमला किया। इसके बाद भारतीय सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में सभी जानते हैं।
सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया था। दूसरी बार, पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की। तीसरी की जानकारी मैं नहीं दूंगा। इतना ही कहूंगा कि अब भारत कमजोर नहीं रहा। जवाबी कार्रवाई से आतंकी, उनके आका और सरपरस्त बौखला गए हैं। इसी कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तरफ से अशांति फैलाने की लगातार कोशिश हो रही है। पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है।