फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan will have to give permission to Kulbhushan Jadhav to meet the family

पाकिस्तान को देनी ही होगी परिजनों को कुलभूषण जाधव से मिलने की अनुमति

Thu, 23 Nov 2017 06:55 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 06:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will have to give permission to Kulbhushan Jadhav to meet  the family

भारत द्वारा पाकिस्तान में गिरफ्तार पूर्व नौसैनिक अधिकारी कूलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी मिलना चाहती हैं। इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय करीब सप्ताह भर पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


भारत इस संबंध में पाकिस्तान के पत्र का इंतजार कर रहा है। अभी तक इस्लामाबाद ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव की मां, पत्नी से मिलने की इजाजत देनी ही होगी।
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि नई दिल्ली ने इस मामले को काफी वरीयता देकर पाकिस्तान से मानवीय आधार पर निर्णय लेकर कुलभूषण की मां वह पत्नी से उन्हें मिलने देने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अभी भारत सरकार को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कहां, किस जेल या ठिकाने पर रखा है।

बताते हैं जाधव के मामले में अभी राजनयिक पहुंच भी नहीं मिल सकी है। लेकिन नई दिल्ली को भरोसा है कि पाकिस्तान इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगा।

राजनयिक चैनल से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि भारत ने कुलभूषण जादव से मिलने की अनुमति मानवीय आधार पर मांगी है। इस समय वैसे भी पाक कूटनीतिक स्तर पर भारी दबाव के दौर से गुजर रहा है।

इसलिए कुलभूषण जाधव के इस प्रकरण में वह मानवता के खिलाफ नहीं जाना चाहेगा। बताते हैं इन्हीं पहलुओं का ध्‍यान रखते हुए भारत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पांचवी और आखिरी सीट के न्यायाधीश पद के चुनाव के दौरान भी काफी संयम बरता।


पाकिस्तान मामले से जुड़े एक अन्य सदस्य का मानना है कि आमतौर पर इस तरह के मामले में पड़ोसी देश का जवाब तीन-चार दिन में आ जाता है। थोड़ी देर जरूर हो रही है, लेकिन उम्मीद है कि अगले एक दो दिन में पड़ोसी देश इस बारे में कोई निर्णय अवश्य लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed