फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan will be part of India after 2025, says Indresh Kumar

अखंड भारत का सपना होगा साकार, 2025 के बाद हिंदुस्तान का हिस्सा होगा पाकिस्तान : इंद्रेश कुमार

Sun, 17 Mar 2019 08:56 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will be part of India after 2025, says Indresh Kumar
इंद्रेश कुमार (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने शनिवार को मुंबई में कश्मीर मसले पर आयोजित एक सभा के दौरान कहा है कि साल 2025 के बाद पाकिस्तान भारत का हिस्सा बन जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आप लिखकर ले लीजिए, 5-7 साल बाद आप कहीं- कराची, लाहौर, रावलपिंडी और सियालकोट में मकान खरीदेंगे और बिजनेस करने का मौका मिलेगा।"

इंद्रेश कुमार ने कहा, "1947 के पहले पाकिस्तान नहीं था। लोग ये कहते हैं 1945 के पहले वो हिंदुस्तान था। 25 के बाद फिर से वो हिंदुस्तान होने वाला है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि 'अखंड भारत' का सपना जल्दी ही पूरा होगा। 

विज्ञापन

विपक्षी दलों को घेरा

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश को धोखा देने वालों के खिलाफ कानून लाना चाहिए। सेना की तारीफ करते-करते वे सबूत मांगने लगते हैं। मोदी का विरोध करते-करते आई लव यू पाकिस्तान कहने लगते हैं। वे चाहे जेएनयू में पढ़ें या फिर महाराष्ट्र में, देश को नया कानून लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपियन यूनियन की तरह बनेगा भारतीय यूनियन

उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन जैसा भारतीय यूनियन ऑफ अखंड भारत जन्म लेने के रास्ते पर जा सकता है। ढाका में हमने अपने हाथ से सरकार बनाई है।

सरकार ने कश्मीर पर दी टफ लाइन

इंद्रेश कुमार ने कहा कि, "भारत सरकार ने पहली बार कश्मीर पर टफ लाइन दी है। क्योंकि, सेना राजनीतिक इच्छाशक्ति पर काम करती है इसलिए हम ये सपना लेकर बैठे हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर जाने के लिए इजाजत चीन से नहीं लेनी पड़ेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed