फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan ttp suicide bomber blast himself khyber pakhtunkhawa

Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस की गोली से मारा गया आत्मघाती हमलावर, बम धमाके में उड़े चिथड़े

Fri, 17 Feb 2023 01:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

पाकिस्तानी पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के स्पिनकई इलाके में एक आत्मघाती हमलावर मौजूद है। 

विज्ञापन
pakistan ttp suicide bomber blast himself khyber pakhtunkhawa
Baloch separatist outfit merges with TTP militant group - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकी संगठन टीटीपी, पाकिस्तान में एक और बड़े हमले की साजिश रच रहा था। हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से टीटीपी की यह साजिश सफल नहीं हो सकी। हमले से पहले ही पुलिस ने आत्मघाती हमलावर को घेर लिया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक गोली हमलावर को लगी, जिससे उसके शरीर पर बंधी आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट हो गया और इससे टीटीपी आतंकी के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की है। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, पाकिस्तानी पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के स्पिनकई इलाके में एक आत्मघाती हमलावर मौजूद है। खूफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद खुद को घिरा देख आतंकी ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों की तरफ से चलाई गई एक गोली का वह शिकार हो गया और गोली लगने से उसके शरीर पर बंधे विस्फोटक में धमाका हो गया। जिससे आतंकी के शरीर के चिथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा पुलिस का कहना है कि आतंकी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से संबंधित था और अफगानिस्तान के लोगार प्रांत से आया था। बता दें कि हाल के समय में तहरीक ए तालिबान ने पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। 2007 में बने इस आतंकी संगठन का आतंकी संगठन अल कायदा से नजदीकी संबंध है। हाल ही में पेशावर में एक मस्जिद में हुए आतंकी हमले में भी, टीटीपी का नाम सामने आया था। इसके अलावा साल 2009 में  आर्मी हेडक्वार्टर पर  और 2008 में इस्लामाबाद के मेरिएट होटल पर हुए हमले में भी टीटीपी पर आरोप लगे थे।  साल 2014 में पेशावर के एक आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले में करीब 150 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 131 पीड़ित छात्र थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed