फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan started joint militry and air exercise near border

राजस्थान से 15 किमी दूर सीमा पर पाक ने किया सैन्याभ्यास, भारत सतर्क

Wed, 28 Sep 2016 04:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
pakistan started joint militry and air exercise near border
- फोटो : demo pic

उड़ी हमले के बाद भारत के सख्त तेवर से घबराया पाकिस्तान राजस्थान से सटी भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक सेना और वहां की वायु सेना संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पाक सेना और वायु सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसलमेर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर चल रहा है। पाक के इस सैन्य अभ्यास में 15 हजार सैनिक और 300 एयरफोर्स के कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। उड़ी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी के मद्देनजर पाक सेना के सैन्य अभ्यास के बाद बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार सीमा के अंदर टैंकों और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की आवाज आ रही हैं। सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के उच्चाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अभ्यास एक महीने पहले ही शुरू कर दिया

pakistan started joint militry and air exercise near border
पाकिस्तान अपना यह सैन्य आम तौर पर अक्टूबर में करता है। माना जा रहा है कि उड़ी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच सैन्य अभ्यास एक महीने पहले ही शुरू कर दिया गया है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में उड़ी सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में भारत के 18 जवान शहीद हुए थे। भारत ने उड़ी हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed